फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sidhi News: रास्ते के विवाद में बुजुर्ग की पीट-पीटकर हत्या, परिजनों ने शव रखकर किया चक्काजाम

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीधी Updated Sun, 16 Mar 2025 05:27 PM IST

सीधी जिले के हड़वडो गांव में वर्षों से चले आ रहे रास्ते के विवाद ने खूनी रूप ले लिया। रविवार दोपहर दबंगों ने घात लगाकर 60 वर्षीय बुजुर्ग की बेरहमी से पीट-पीटकर हत्या कर दी। घटना के बाद गुस्साए परिजनों और ग्रामीणों ने शव को अस्पताल के पास रखकर चक्काजाम कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को संभाला और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया।

ऐसे भड़का विवाद, फिर हो गई हत्या
34 वर्षीय नंदलाल साकेत के अनुसार, उनके परिवार का रास्ते को लेकर राम मिलन साकेत, लछिमन साकेत, बाबूलाल साकेत से तीन-चार साल से विवाद चल रहा था। कोर्ट से जीतने के बावजूद, विपक्षी पक्ष ने फिर से रास्ते पर निर्माण शुरू कर दिया था। तहसीलदार के आदेश पर निर्माण को गिराया गया, लेकिन 16 मार्च को गांव के ही प्रवीण सिंह चौहान के उकसाने पर वे दोबारा निर्माण करने लगे।

ये भी पढ़ें- मऊगंज में बवाल, आदिवासियों ने तहसीलदार के हाथ-पैर तोड़े; ASI और बंधक युवक की मौत

जब पीड़ित पक्ष ने कोतवाली पुलिस को सूचना दी, तो पुलिस ने मौके पर पहुंचकर काम रुकवा दिया। इससे गुस्साए आरोपियों ने दोपहर करीब 1 बजे नंदलाल के पिता परमेश्वर प्रसाद साकेत पर हमला कर दिया। बाबूलाल साकेत, सचिन साकेत, कौशल साकेत, राम मिलन साकेत, जुग्गुन साकेत, श्रीनाथ साकेत, राम पती साकेत, सागर साकेत, मुन्नी साकेत और धनेशरी साकेत ने उन्हें जबरन बाबूलाल साकेत के घर ले जाकर बेरहमी से पीटा और मुंह में कपड़ा ठूंस दिया।

शोर सुनकर दौलत साकेत और दीपक साकेत समेत कई ग्रामीण मौके पर पहुंचे और बुजुर्ग को बचाया, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी।

ये भी पढ़ें- सनी के अंतिम संस्कार के दौरान गांव में मातम और तनाव, भारी पुलिस बल तैनात; कर्फ्यू जैसे हालात

गुस्साए परिजनों ने किया चक्काजाम, पुलिस ने संभाली स्थिति
घटना से आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने शव को जिला अस्पताल के बाहर रखकर प्रदर्शन किया। मौके पर पहुंचे कोतवाली थाना प्रभारी पुष्पेंद्र मिश्रा ने परिजनों को समझाइश दी और जल्द कार्रवाई का आश्वासन दिया। थाना प्रभारी कोतवाली पुष्पेंद्र मिश्रा ने कहा कि सभी आरोपियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है और जल्द ही गिरफ्तारी की जाएगी। गांव में तनाव को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है।   

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें