फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sidhi News: रीवा से खड़ी जा रही बारातियों से भरी बस खाई में गिरी, एक की मौत, 12 घायल; मातम में बदली खुशियां

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीधी Updated Mon, 24 Feb 2025 11:19 PM IST

सीधी जिले के रामपुर नैकिन थाना क्षेत्र में सोमवार रात एक दर्दनाक हादसा हो गया। भंवरसेन पहाड़ के पास तेज रफ्तार बस अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई, जिससे एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 12 से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

जानकारी के अनुसार, यह बस रीवा से खड़ी जा रही गुप्ता परिवार की बारात को लेकर जा रही थी। रात करीब 8:30 बजे के आसपास भंवरसेन पहाड़ पर ड्राइवर का बस से नियंत्रण हट गया और बस सीधे गहरी खाई में जा गिरी। हादसे की खबर मिलते ही रामपुर नैकिन थाना प्रभारी सुधांशु तिवारी अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। स्थानीय समाजसेवियों की मदद से सभी घायलों को खाई से बाहर निकाला गया और तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया।

अस्पताल में घायलों की हालत गंभीर बनी हुई है और डॉक्टर लगातार उनके इलाज में जुटे हुए हैं। प्रशासन ने आशंका जताई है कि घायलों की संख्या और बढ़ सकती है।

फिलहाल, हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। इस घटना से क्षेत्र में शोक की लहर है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। प्रशासन ने सभी से अपील की है कि सड़कों पर सावधानी से सफर करें।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें