फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sidhi News: गाय घाट पर बप्पा की हुई भव्य विदाई, विसर्जन के दौरान घाट पर गूंजा 'गणपति बप्पा मोरया'

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीधी Updated Sat, 06 Sep 2025 09:58 PM IST

पूरे सीधी जिले में गणपति उत्सव की रौनक के बाद शनिवार को गाय घाट पर भगवान गणेश की भव्य विदाई हुई। सुबह से ही श्रद्धालु अपने-अपने गणपति बप्पा की प्रतिमाओं को लेकर घाट पर पहुंचने लगे और देर शाम तक यह सिलसिला लगातार चलता रहा। पूरे उत्सव के दौरान ‘गणपति बप्पा मोरया, अगले बरस तू जल्दी आ’ के जयकारों से वातावरण गूंजता रहा।

प्रशासनिक अमला तैनात
विसर्जन स्थल पर भारी भीड़ को देखते हुए प्रशासन ने चाक-चौबंद व्यवस्था की थी। तहसीलदार, जनपद पंचायत सीधी के सीईओ चंदूलाल, थाना प्रभारी कोतवाली, महिला थाना और कमर्जी थाने के अलावा बड़ी संख्या में पुलिस बल मौजूद रहा। प्रशासन ने सुरक्षा, यातायात और साफ-सफाई को लेकर विशेष व्यवस्था की, जिससे श्रद्धालुओं को किसी तरह की असुविधा न हो।

300 से अधिक मूर्तियों का विसर्जन
गाय घाट पर इस बार गणेश प्रतिमाओं की संख्या में उल्लेखनीय वृद्धि देखी गई। जानकारी के अनुसार, 300 से अधिक मूर्तियों का श्रद्धापूर्वक विसर्जन किया गया। श्रद्धालुओं ने पूरे विधि-विधान से बप्पा को विदा किया और अगले साल पुनः आगमन की कामना की।

ये भी पढ़ें- चंद्रग्रहण 2025: ओंकारेश्वर मंदिर की व्यवस्था बदली, रविवार दोपहर शुरू होगा सूतक काल; इन बातों का रखें ध्यान

भक्तों की उमड़ी भीड़
गणेश प्रतिमाओं के विसर्जन के दौरान घाट पर भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी। सुबह से लेकर देर शाम तक हर ओर भक्ति और उल्लास का माहौल रहा। बच्चे, युवा और बुजुर्ग सभी वर्गों के लोग इस धार्मिक उत्सव का हिस्सा बने। श्रद्धालुओं ने ढोल-नगाड़ों और पारंपरिक गीतों के साथ शोभायात्राएं निकालीं, जिससे वातावरण पूरी तरह गणेशमय हो गया।

उत्सव का संदेश
गणेश विसर्जन न केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक रहा, बल्कि इसने सामाजिक एकजुटता का संदेश भी दिया। भक्तों ने बप्पा से अपने परिवार, समाज और जिले की खुशहाली की कामना की। गाय घाट पर सम्पन्न हुआ यह आयोजन जिले की सांस्कृतिक और धार्मिक पहचान को एक बार फिर उजागर कर गया।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें