फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sidhi News: रामपुर नैकिन अस्पताल के टॉयलेट में मिला भ्रूण, मामले की जांच कर रही पुलिस

Fri, 22 Nov 2024 08:39 PM IST
सीधी ब्यूरो न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, सीधी

सीधी जिले में रामपुर नैकिन अस्पताल के टॉयलेट में शुक्रवार शाम चार बजे मिली जानकारी के अनुसार एक भ्रूण मिला, जिसकी वजह से पूरे अस्पताल का माहौल गर्म रहा। इसकी जानकारी अस्पताल प्रबंधन को दी गई। जहां स्वीपर ने आकर उसे भ्रूण को उठाया और सुरक्षित एक स्थान में रख दिया। इसके बाद अस्पताल में ड्यूटी में तैनात डॉक्टर अनूप सिंह को इसके बारे में जानकारी दी गई। जानकारी लगते ही डॉक्टर अनूप सिंह और उनके साथी मौके पर पहुंचे और थाना रामपुर नैकिन को इसकी सूचना दी।

जानकारी लगते ही अस्पताल की टीम ने भ्रूण को सुरक्षित एक कमरे में रख दिया और यह भ्रूण किसका है, इसके बारे में पता लगाने के लिए जुट गए हैं। वहीं, पुलिस ने भी मर्ग कायम कर लिया है और अब जांच कर रहे हैं। डॉ. अनूप सिंह ने जानकारी देते हुए बताया है कि गुरुवार की देर रात एक महिला आई थी, जिसे चार महीने का प्रेग्नेंट होना बताया गया था। लेकिन सुबह ही वह अपने आप बिना किसी को बताए चली गई।

संभवतः इस महिला का यह भ्रूण हो सकता है। लेकिन हम इसकी जांच कर रहे हैं। साथ ही इसके कारणों का पता लगाया जा रहा है कि यह किस वजह से घटना हुई है। थाना प्रभारी रामपुर नैकिन सुधांशु तिवारी ने जानकारी देते हुए बताया है कि अस्पताल से जानकारी मिलते ही हमारी टीम मौके पर पहुंची थी। अब अस्पताल से उस महिला के बारे में जानकारी मांगी जा रही है, जहां आगे की जांच की जाएगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें