फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sidhi News: एक्सपायरी दवा और ‘फर्जी डॉक्टर’ की करतूत उजागर, टिकरी का मेडिकल स्टोर बीएमओ ने कराया सील

Wed, 05 Nov 2025 03:55 PM IST
सीधी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीधी

सीधी जिले के मड़वास थाना अंतर्गत टिकरी में बुधवार सुबह स्वास्थ्य विभाग द्वारा बड़ी कार्रवाई की गई। सुबह करीब 9:30 बजे कृष्णा मेडिकल स्टोर पर अचानक हुई छापेमारी में कई गंभीर अनियमितताएं सामने आईं। मौके पर एक्सपायरी दवाइयों की बिक्री और अवैध रूप से मरीजों का इलाज करते पाए जाने के बाद विभाग ने मेडिकल स्टोर को तत्काल प्रभाव से सील कर दिया।

छापेमार कार्रवाई के दौरान स्वास्थ्य विभाग की टीम को दुकान से 20 से अधिक एक्सपायरी दवाइयां मिलीं, जिनका लोगों को वितरण किया जाना उनकी जान के साथ खिलवाड़ करने जैसा गंभीर अपराध है। इससे भी बड़ी बात यह रही कि टीम ने मौके पर दो लोगों का इलाज चलते हुए पाया। जबकि नियमों के अनुसार मेडिकल स्टोर संचालक को केवल दवा बेचने की अनुमति होती है, इलाज करने या मरीज देखकर दवा लिखने का अधिकार केवल प्रमाणित डॉक्टर को होता है। इस प्रकार मेडिकल स्टोर में इलाज किया जाना कानून का स्पष्ट उल्लंघन है।

ये भी पढ़ें-जिम से लौटे युवक की दिल का दौरा पड़ने से मौत, हाॅफ फ्राय आमलेट खाने के बाद घबराहट हुई

कार्रवाई के दौरान बीएमओ डॉ. संदीप शुक्ला स्वयं मौजूद रहे। उन्होंने कड़े शब्दों में कहा कि स्वास्थ्य विभाग लगातार ऐसी कार्रवाइयां कर रहा है ताकि मेडिकल क्षेत्र में फैली अवैध गतिविधियों पर नियंत्रण रखा जा सके और लोगों में कानून पालन को लेकर जागरूकता व भय दोनों बने।

डॉ. शुक्ला ने कहा कि मरीजों की जान से खिलवाड़ किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं। जिन्हें दवा बेचने का अधिकार है, वे सिर्फ दवा ही बेचें और जिन्हें इलाज करने का अधिकार है, वही इलाज करें। भूमिकाओं का उलटफेर लोगों की जान खतरे में डालता है। प्रशासन ऐसे मामलों में सख्ती जारी रखेगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें