फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संजय टाइगर रिजर्व: दिखा रोमांचक नजारा, T28 बाघिन और T26 बाघ आए आमने-सामने, मामूली झड़प के बाद साथ जंगल में ओझल

Sun, 09 Nov 2025 05:07 PM IST
सीधी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीधी

सीधी जिले के संजय टाइगर रिजर्व में रविवार सुबह मॉर्निंग सफारी के दौरान पर्यटकों को रोमांचित कर देने वाला दुर्लभ नज़ारा देखने को मिला। दुबरी रेंज क्षेत्र में T28 बाघिन और T26 नर बाघ आमने-सामने आ गए, जिसके बाद दोनों के बीच कुछ क्षणों के लिए झड़प जैसी स्थिति बनी। बताया जाता है कि जैसे ही नर बाघ T26 की नज़र बाघिन T28 पर पड़ी, वह उत्तेजित हो उठा और गुस्से में दहाड़ने लगा। इस बीच दोनों के बीच हल्की-फुल्की झड़प देखने को मिली, लेकिन कुछ ही क्षण बाद दोनों एक साथ जंगल की तरफ निकल गए। इस दिलचस्प दृश्य को पर्यटकों ने अपने मोबाइल कैमरों में कैद कर सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया, जो अब तेजी से वायरल हो रहा है।

ये भी पढ़ें- दिल्ली–मुंबई एक्सप्रेसवे पर जाली लगा रहे थे मजदूर, तेज रफ्तार ट्रक ने रौंदा; तीन की मौत

दुर्लभ दृश्य को कैमरे में कैद करने वाले पर्यटक आदित्य सिंह ने बताया कि यह क्षण बेहद अद्भुत और यादगार था। उन्होंने कहा कि अक्सर पर्यटक बाघों की एक झलक पाने के लिए घंटों इंतज़ार करते हैं, लेकिन रविवार की सुबह किस्मत से न सिर्फ दो बाघ दिखाई दिए, बल्कि उनके स्वभाव और प्राकृतिक व्यवहार को लाइव देखने का अवसर भी मिला।

इस पूरे मामले पर संजय टाइगर रिजर्व के डीएफओ राजेश कन्ना टी ने बताया कि नर और मादा बाघ के मिलने पर इस प्रकार का व्यवहार सामान्य है। उन्होंने स्पष्ट किया कि इस तरह की झड़प में डरने जैसी कोई बात नहीं होती, यह बाघों के स्वभाव का हिस्सा है। डीएफओ ने यह भी कहा कि रिजर्व क्षेत्र में बाघों की संख्या बढ़ने के साथ ही अब उन्हें देखना पर्यटकों के लिए आसान होता जा रहा है, जिसके कारण यहां आने वाले विज़िटर्स की संख्या लगातार बढ़ रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें