फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sidhi News: बाघिन 'मौसी' और शावकों का दिल छू लेने वाला वीडियो वायरल, लंबे समय बाद ऐसे मिले

Thu, 26 Jun 2025 01:06 PM IST
सीधी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीधी

मध्य प्रदेश में एक बार फिर प्रकृति का एक अनोखा और दिल को छू लेने वाला दृश्य सामने आया है। गुरुवार सुबह करीब 10 बजे, बाघिन T28 जिसे 'मौसी' के नाम से जाना जाता है, अपने चार शावकों से दोबारा मिल गई। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। 

दरअसल, करीब दो महीने पहले, बड़े होने के बाद ये शावक अपनी मां T28 'मौसी' से अलग हो गए थे। अब दोबारा उनकी मुलाकात ने सभी का दिल जीत लिया है। वायरल वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि सभी शावक मौसी मां के साथ अटखेलियां कर रहे हैं और वह भी उन्हें स्नेहपूर्वक प्यार जता रही है।

ये भी पढ़ें: '90 डिग्री वाले पुल की गलती को सुधारेंगे, दोषियों पर कार्रवाई होगी', 'संवाद' के मंच से सीएम का एलान

T28 की कहानी है खास
साल 2022 में T28 की बहन T18 की एक ट्रेन दुर्घटना में मौत हो गई थी। इसके बाद T28 ने उसके तीन अनाथ शावकों को गोद ले लिया था। पहले से ही अपने तीन शावकों की मां T28 के लिए यह एक चुनौतीपूर्ण कार्य था, लेकिन उसने ममता और साहस के साथ सभी छह शावकों की परवरिश की। न केवल उन्हें जीवित रखा, बल्कि जंगल में जीने की कला भी सिखाई।

ये भी पढ़ें: 'जीवन की सबसे बड़ी गलती थी कांग्रेस', अमर उजाला संवाद में बोले रवि किशन

वन विभाग ने बताया संरक्षण की सफलता
वन विभाग के अधिकारियों के अनुसार, यह पुनर्मिलन संजय टाइगर रिजर्व में संरक्षण के प्रयासों की सफलता को दर्शाता है। डीएफओ राजेश कन्ना टी ने बताया कि T28 और उसके शावकों की गतिविधियों पर लगातार नजर रखी जा रही थी। यह वीडियो न केवल T28 की ममता को उजागर करता है, बल्कि यह भी साबित करता है कि बाघ जैसे क्षेत्रीय प्राणी भी पारिवारिक बंधन को महत्व देते हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें