फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sidhi News: होली की रात चला खूनी खेल, पुरानी रंजिश में युवक पर जानलेवा हमला, इलाज के लिए रीवा रेफर

Sat, 15 Mar 2025 01:39 PM IST
सीधी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीधी

सीधी जिले जमोड़ी थाना अंतर्गत भेलकी गांव में होली की रात उस समय खौफनाक मोड़ ले लिया, जब बाइक से घर लौट रहे दो युवकों पर दर्जनभर लोगों ने मिलकर हमला कर दिया। इस हमले में 20 वर्षीय आकाश यादव पिता स्वर्गीय प्रेमलाल यादव निवासी नूतन कॉलोनी गंभीर रूप से घायल हो गया। यह हमला पुरानी रंजिश के कारण किया गया। 

यह खबर भी पढ़ें: मोहन सरकार के मंत्री शाह को 3 दिन के जान से मारने की धमकी, फेसबुक पर किया पोस्ट,पुलिस ने बढ़ाई सुरक्षा

दरअसल, आकाश के बड़े भाई गुड्डू यादव का पहले से ही बबलू कोल, अमित कोल और रामजी लाल कोल समेत अन्य लोगों से विवाद चल रहा था। इसी रंजिश का बदला लेने के लिए आरोपियों ने आकाश को निशाना बनाया। घटना तब हुई जब आकाश अपने साथी के साथ बाइक से घर लौट रहा था। जैसे ही दोनों भेलकी चौराहे पर पहुंचे, वहां मौजूद आरोपियों ने उन पर हमला कर दिया। दुकान के सामने हुए इस हमले ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी।

यह खबर भी पढ़ें: उज्जैन के 84 महादेव, कैसे बने यह मंदिर, मान्यता क्या? महाकाल के द्वारपाल कौन और कहां; सब कुछ जानिए

स्थानीय लोगों ने किसी तरह मामले को शांत कराया और घायल आकाश को तुरंत जिला चिकित्सालय पहुंचाया। आकाश की गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे रीवा के संजय गांधी अस्पताल रेफर कर दिया। सूचना मिलते ही जमोड़ी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने बबलू कोल, अमित कोल, रामजी लाल कोल सहित अन्य हमलावरों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

यह खबर भी पढ़ें: टमाटर के दाम हुए औंधे मुंह गिरे! किसानों को बड़ा नुकसान
 
गांव में घटना के बाद तनाव का माहौल है। वहीं, पीड़ित परिवार ने आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने आश्वासन दिया है कि दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें