फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sidhi News: बेसबॉल बैट से पीटकर महिला प्रधान आरक्षक की हत्या, पति ने उतारा मौत के घाट, जानें मामला

Tue, 16 Sep 2025 05:38 PM IST
सीधी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीधी

सीधी जिले के पुलिस लाइन हेडक्वार्टर से मंगलवार सुबह दिल दहला देने वाली खबर सामने आई। पारिवारिक कलह की आंच इतनी बढ़ी कि एक प्रधान आरक्षक की जान चली गई। सोमवार देर रात करीब 3 बजे पति ने पत्नी को बेसबॉल बैट से पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया। मृतका की पहचान 38 वर्षीय सबिता साकेत के रूप में हुई है, जो वर्तमान में कमर्जी थाने में प्रधान आरक्षक के पद पर पदस्थ थीं।

जानकारी के मुताबिक सबिता साकेत और उनके पति वीरेंद्र साकेत (40) के बीच लंबे समय से घरेलू विवाद चल रहा था। इसी विवाद ने सोमवार रात विकराल रूप ले लिया। देर रात झगड़े के दौरान आरोपी पति ने बेरहमी से वार कर सबिता की हत्या कर दी और मौके से फरार हो गया।

ये भी पढ़ें- आग की लपटों में घिरे जोशी, लक्ष्मीनारायण को ट्रक ने रौंदा, पुणे का परिवार भी चपेट में आया

मंगलवार सुबह जब मोहल्ले के अन्य लोगों को घटना की जानकारी लगी तो इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही कोतवाली थाना प्रभारी कन्हैया सिंह बघेल पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पूरा प्रशासनिक अमला मौके पर जुट गया और हर एंगल से जांच शुरू कर दी गई है।

महिला प्रधान आरक्षक की मौत से पुलिस महकमे में भी शोक और आक्रोश का माहौल है। एक ओर परिवारिक विवाद ने घर को उजाड़ दिया तो वहीं खाकी ने अपनी एक कर्तव्यनिष्ठ सिपाही को खो दिया। फिलहाल पुलिस ने आरोपी पति वीरेंद्र साकेत की तलाश तेज कर दी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। अधिकारियों का कहना है कि प्रारंभिक जांच में हत्या की वजह घरेलू विवाद सामने आ रही है, लेकिन अन्य पहलुओं की भी बारीकी से जांच की जा रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें