फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sidhi News: सीधी के पुराने बस स्टैंड में महिला और पुरुष ने मिलकर युवक की डंडों से की पिटाई, वीडियो वायरल

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीधी Updated Sun, 01 Jun 2025 01:32 PM IST

सीधी जिले के पुराने बस स्टैंड में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां एक महिला और पुरुष ने मिलकर एक युवक की डंडों से जमकर पिटाई कर दी। यह पूरा मामला राहगीरों के मोबाइल कैमरे में कैद हो गया और अब इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि यह घटना 30 मई की रात लगभग 12 बजे की है, जबकि वीडियो रविवार सुबह 9 बजे सामने आया, जिसे अब तक सैकड़ों लोग शेयर कर चुके हैं।

ये भी पढ़ें-ट्रैफिक कांस्टेबल का वीडियो वायरल, चार दिन में तीन करोड़ से अधिक लोगों ने देखा, क्या है मामला

प्रत्यक्षदर्शी रामभुवन साहू के मुताबिक, पिटाई करने वालों में शामिल युवक और महिला दोनों ही हमलावर की तरह व्यवहार कर रहे थे। उन्होंने बताया कि पीड़ित युवक शराब के नशे में पुराने बस स्टैंड के पास घूम रहा था। इसी दौरान एक महिला लाठी लेकर वहां पहुंची और उस पर ताबड़तोड़ वार करने लगी। इसके बाद एक अन्य व्यक्ति भी उस महिला के साथ मिल गया और दोनों ने मिलकर उसकी बुरी तरह पिटाई की। यह पूरी घटना वहां मौजूद कुछ लोगों ने अपने मोबाइल से रिकॉर्ड कर ली, लेकिन हैरानी की बात यह रही कि किसी ने भी उस युवक को बचाने की कोशिश नहीं की।

ये भी पढ़ें-धार में पुलिस ने निकाला चार आरोपियों का जुलूस, शराब कंपनी के मैनेजर पर किया था प्राणघातक हमला

मामले की गंभीरता को देखते हुए अब पुलिस भी सक्रिय हो गई है। कोतवाली थाना प्रभारी कन्हैया सिंह बघेल ने बताया कि वायरल वीडियो के बारे में उन्हें आज सुबह जानकारी मिली है। अभी तक किसी भी पक्ष की ओर से कोई लिखित शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है। उन्होंने कहा कि वीडियो के आधार पर आरोपियों की पहचान कर ली गई है और उनकी तलाश की जा रही है। बघेल ने स्पष्ट किया कि कानून को हाथ में लेना किसी भी सूरत में स्वीकार्य नहीं है और दोषियों पर सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें