फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sidhi News: मोड़ पर पलटा डीजल टैंकर, बाल्टी-कैन लेकर दौड़े लोग; अमिलिया पुलिस ने संभाली स्थिति

Sat, 24 Jan 2026 09:25 AM IST
सीधी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीधी

सीधी जिले के अमिलिया थाना क्षेत्र अंतर्गत कोलदहा पुल के पास शुक्रवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब मोड़ पर अचानक एक डीजल से भरा टैंकर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया। हादसा इतना तेज था कि टैंकर का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। दुर्घटना में टैंकर चालक को गंभीर चोटें आई हैं। वहीं, क्लीनर गोरेलाल यादव भी घायल हुआ है, जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। चालक के नाम की जानकारी फिलहाल सामने नहीं आ पाई है।

टैंकर पलटते ही घटनास्थल पर हालात बेकाबू होते नजर आए। टैंकर से डीजल बहते देख आसपास के ग्रामीणों के साथ-साथ राहगीर भी मौके पर पहुंच गए और डीजल लूटने की होड़ मच गई। लोग बाल्टी, डिब्बे, कैन और अन्य बर्तनों में डीजल भरते हुए दिखाई दिए। कुछ ही देर में सड़क किनारे खतरनाक दृश्य बन गया, जहां ज्वलनशील पदार्थ खुले में फैल चुका था।

ये भी पढ़ें- तराना हिंसा: नकाबपोश उपद्रवियों ने फैलाई अराजकता, बस के बाद फूंका लकड़ी का टाल; कई इलाकों में पथराव

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, यदि जरा-सी भी चिंगारी या स्पार्क लग जाता, तो यह इलाका आग के गोले में तब्दील हो सकता था और बड़ा विस्फोट हो सकता था। हालांकि गनीमत यह रही कि समय रहते कोई अनहोनी नहीं हुई। मामले को लेकर अमिलिया थाने में पदस्थ रामहित पांडे ने बताया कि जैसे ही घटना की सूचना मिली, तत्काल पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए घटनास्थल पर बैरिकेडिंग कर दी गई है और लोगों को वहां से हटाया जा रहा है। डीजल लूटने की कोशिश कर रहे लोगों को रोका जा रहा है और हालात फिलहाल पूरी तरह नियंत्रण में हैं।

पुलिस की मौजूदगी के बाद मौके पर शांति बहाल की गई और यातायात को भी बंद किया गया है। बताया गया है कि यह डीजल टैंकर उत्तर प्रदेश की ओर से बहरी की तरफ जा रहा था। फिलहाल पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें