फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shivpuri: नीलकंठ महादेव मंदिर में तोड़फोड़, देवी-देवताओं की प्रतिमाएं खंडित; अज्ञात आरोपियों पर केस दर्ज

Sun, 02 Aug 2026 06:07 PM IST
शिवपुरी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी

मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले में धार्मिक आस्था को आहत करने वाली घटना सामने आई है। खनियाधाना थाना क्षेत्र के ग्राम सिनावल कला स्थित प्रसिद्ध नीलकंठ महादेव मंदिर में देर रात अज्ञात असामाजिक तत्वों ने तोड़फोड़ कर मंदिर परिसर में स्थापित देवी-देवताओं की प्रतिमाओं को नुकसान पहुंचाया। घटना के बाद पूरे गांव में आक्रोश का माहौल है। जानकारी के अनुसार, बदमाशों ने भगवान शिव की प्रतिमा को उखाड़ने का प्रयास किया, लेकिन सफल नहीं हो सके। इसके बाद उन्होंने माता पार्वती की प्रतिमा को खंडित कर दिया। वहीं नंदी महाराज और भगवान गणेश की प्रतिमाओं को उखाड़कर मंदिर के पास स्थित एक कुएं में फेंक दिया। सुबह जब ग्रामीण पूजा-अर्चना के लिए मंदिर पहुंचे तो घटना का पता चला। इसके बाद तत्काल पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही खनियाधाना थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से कुएं में फेंकी गई नंदी महाराज और भगवान गणेश की प्रतिमाओं को बाहर निकलवाया। घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए गए और मामले की जांच शुरू कर दी।

पढे़ं:  गांवों की बढ़त, शहर की चुप्पी और भाजपा-कांग्रेस के भीतरघात पर टिकी सबकी नजर घटना की जानकारी मिलते ही विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के पदाधिकारी भी कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों के साथ मंदिर पहुंचे। विहिप जिला अध्यक्ष पवन शर्मा, बजरंग दल जिला संयोजक ऋषभ सोनी, कमल परिहार, भानु चौबे और कपिल शर्मा के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने खनियाधाना थाने पहुंचकर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई। संगठन ने आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी और उनके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की है। खनियाधाना थाना प्रभारी केदार सिंह यादव ने बताया कि अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस सभी पहलुओं से मामले की जांच कर रही है और जल्द आरोपियों को गिरफ्तार करने का दावा किया है। घटना के बाद गांव में तनावपूर्ण, लेकिन शांतिपूर्ण माहौल बना हुआ है। एहतियात के तौर पर पुलिस बल तैनात किया गया है और लोगों से शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने की अपील की गई है।
 

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें