फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shajapur News: तेज रफ्तार कार ने वाहन और राहगीरों को मारी टक्कर, लोगों ने पीछा किया पर चालक हुआ फरार

Fri, 08 Nov 2024 10:31 PM IST
शाजापुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शाजापुर

शाजापुर शहर में शुक्रवार रात को बड़ा हादसा टला गया। दरअसल एक तेज रफ्तार कार नगर के मुख्य मार्गों पर खड़े वाहन और राहगीरों को टक्कर मार कर गुजरी। गनीमत रही कि टक्कर से कोई गंभीर घायल नहीं हुआ। कार द्वारा वाहन और लोगों को टक्कर मारने से कोहराम की स्थिति बन गई। कई लोगों ने कार का पीछा भी किया, किंतु कार चालक कार को तेजी से भगा ले गया। मामले की सूचना लोगों ने पुलिस को दी। पुलिस द्वारा जांच की जा रही है।

जानकारी अनुसार कार शहर के बादशाही पुल से होकर मीरकला बाजार, आजाद चाैक, कसेरा बाजार और गिरवर क्षेत्र से होकर तेज रफ्तार में गुजरी। इस दाैरान चालक ने कई वाहन और लोगों को टक्कर मारी। इसमें एक युवक अनुराग को मामूली चोट आई। मीरकला बाजार में दो युवतियां भी गिर गई। हादसे का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। इसमें कार तंग मार्गों से तेज रफ्तार में गुजरती दिख रही है। साथ ही कार द्वारा मोटरसाइकिल को टक्कर मारने से उसके पास खड़ी युवतियां भी गिरते हुए दिखाई दे रही है।

पीछा किया पर रोक नहीं पाए
तेज रफ्तार कार का लोगों ने पीछा किया, किंतु कार चालक तेज रफ्तार से कार को भगा ले गया। घटनाक्रम रात करीब सात बजे का था। कार की रफ्तार और उसका पीछा करते लोगों को देख नगर के मुख्य मार्गों पर खड़े लोग दहशत में आ गए।हालांकि काफी कवायद के बाद भी कार के बारे में कोई सुराग नही लगा। यह भी पता नही चल सका की चालक कार को तेज रफ्तार से भगा ले गया।

 

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें