फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shajapur News: शाजापुर में डिप्टी कलेक्टर के घर के ताले तोड़कर चोरी, कैमरे में कैद हुआ बदमाश

Fri, 06 Sep 2024 10:01 PM IST
शाजापुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शाजापुर

कोतवाली थाना क्षेत्र के सिविल लाइन क्षेत्र में शुक्रवार को दिनदहाड़े डिप्टी कलेक्टर के घर में चोरी का मामला सामने आया है। बदमाश ने घर के मुख्य दरवाजे पर लगा ताला तोड़कर घर में प्रवेश किया और चोरी की वारदात को अंजाम दिया। हालांकि अभी यह पता नहीं चला है कि चोर घर से क्या सामान चुरा कर ले गया है। 

दरअसल डिप्टी कलेक्टर राजकुमार हलधर शुक्रवार को किसी कार्य से शाजापुर से बाहर गए थे। घर में ताला लगा था, इस दौरान उन्होंने मोबाइल में घर में लगे सीसीटीवी कैमरे की गतिविधि देखी तो कुछ कैमरे बंद नजर आए। शंका होने पर उन्होंने कर्मचारियों को घर पर भेजा। घर पहुंचते ही कर्मचारियों ने देखा कि घर के दरवाजे पर लगा ताला टूटा है और सामान अस्त व्यस्त पड़ा था। कर्मचारियों ने इस बात की जानकारी डिप्टी कलेक्टर राजकुमार हलधर को दी। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर कोतवाली थाना पुलिस पहुंची और मामले की जांच की जा रही है।

अंदर के कैमरे किए बंद, बाहर के कैमरे में हुई रिकॉर्डिंग
वारदात को अंजाम देने वाले चोर ने घर के अंदर लगे कैमरे बंद कर दिए थे। किंतु वह बाहरी क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गया। सीसीटीवी फुटेज में दिखाई दे रहा है कि बदमाश ने काफी मशक्कत के बाद घर के मुख्य दरवाजे पर लगा ताला तोड़ा और घर के अंदर प्रवेश करके वारदात को अंजाम दिया। खास बात यह है कि बदमाश ने ना तो अपना चेहरा ढका और ना ही किसी तरह से पहचान छुपाने की कोशिश की।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें