शाजापुर में बीते दिनों हुए एक घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें मां-बेटी मिलकर एक युवक की पिटाई कर रही हैं। घटना शहर के व्यस्त इलाके नई सड़क की बताई जा रही है, जहां एक युवती को स्कूटी से आए एक मनचले ने छेड़ दिया था।
वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि युवती और उसकी मां मिलकर मनचले को पीट रही हैं। वीडियो में दिख रहा है कि दोनों युवक को डंडे और चप्पल से मार रही हैं। बताया जा रहा है कि यह वीडियो 10 से 12 दिन पुराना है, लेकिन अभी तक पुलिस में इसकी कोई शिकायत नहीं हुई है। मामले में कोतवाली थाना प्रभारी ब्रजेश मिश्रा का कहना है कि यदि कोई शिकायत आती है तो वे मामले की जांच करेंगे।
गौरतलब है की उक्त वायरल वीडियो में मनचले के द्वार महिला और उसकी बेटी के साथ छेड़छाड़ की गई थी, जिसके बाद मां और बेटी ने मिलकर युवक की क्लास लगा दी और मौके पर मौजूद लोगो ने उसका वीडियो बना लिया जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।