फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shajapur News: गेहूं की फसल काट रहे मजदूरों पर मधुमक्खियों का हमला, कई लोग घायल

Sun, 16 Mar 2025 10:22 PM IST
शाजापुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शाजापुर

शाजापुर जिले के ग्राम तिंगजपुर में रविवार दोपहर एक खेत में मधुमक्खियों के झुंड ने अचानक मजदूरों पर हमला कर दिया। इस हमले में एक दर्जन से अधिक महिला-पुरुष घायल हो गए, जिनमें से माया बाई की हालत गंभीर बताई गई। सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों ने समय पर उपचार देकर स्थिति को नियंत्रित किया।

ये भी पढ़ें- इस साल नहीं निकलेगी रसिया कॉर्नर की गेर, देखिए बाकी गेर की कैसी हैं तैयारियां

जानकारी के मुताबिक रविवार दोपहर लगभग 1 बजे, खेत में मजदूर गेहूं की कटाई और संग्रहण का काम कर रहे थे। इसी दौरान अचानक मधुमक्खियों का झुंड आया और वहां मौजूद मजदूरों पर हमला कर दिया। मधुमक्खियों ने कई मजदूरों को डंक मार दिए, जिससे वे घायल हो गए। माया बाई को चेहरे पर गंभीर चोटें आईं, लेकिन चिकित्सकों की तत्परता से उनकी जान बच गई।

ये भी पढ़ें- इंदौर और मऊगंज मामले में गरमाई प्रदेश की सियासत, पटवारी बोले प्रदेश में कानून नाम की चिड़िया नहीं बची

मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने बताया कि वे अपने काम में व्यस्त थे और मधुमक्खियों के झुंड के आने की भनक तक नहीं लग पाई। किसी को यह नहीं पता कि ये झुंड अचानक कहां से आया। हमले के बाद मजदूर इधर-उधर भागने लगे, जिससे भगदड़ की स्थिति बन गई।जिला अस्पताल के डॉक्टर रवि सोनी ने बताया, "माया बाई की हालत गंभीर थी, उनके चेहरे पर कई जगह मधुमक्खियों के डंक लगे थे। हमने तुरंत उनका उपचार शुरू किया और समय रहते उनकी स्थिति को सामान्य कर दिया।" फिलहाल सभी घायलों का इलाज जारी है और स्थिति सामान्य बताई जा रही है। ग्रामीणों को ऐसे हमलों से बचने के लिए सतर्क रहने और खेतों में काम करते समय सुरक्षा उपाय अपनाने की सलाह दी गई है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें