फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shajapur News: गैस गोदाम पर चोरों का धावा, करीब 30 गैस टंकी चुरा ले गए बदमाश, देखें वीडियो

Mon, 30 Dec 2024 03:31 PM IST
शाजापुर ब्यूरो न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, शाजापुर

शाजापुर जिले के कालापीपल क्षेत्र में चोरों के हौसले बुलंद हैं। लगातार इस क्षेत्र में चोरी की वारदात सामने आ रही है। रविवार रात तो चोरों ने हद ही कर दी। चोरों ने गैस टंकी के गोदाम पर धावा बोला और 25-30 गैस सिलेंडर टंकी चुराकर ले गए। वारदात के बाद पुलिस चोरों की तलाश में जुटी है। हालांकि, अभी तक कोई ठोस सुराग पुलिस के हाथ नहीं लगा है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, रविवार और सोमवार की रात को नगर परिषद पानखेड़ी स्थित प्रत्यूष गैस एजेंसी पर चोरों ने बड़ी वारदात को अंजाम दिया। चोरों ने सबसे पहले वहां लगे सीसीटीवी कैमरे को तोड़ा। वहीं, चोरों द्वारा लगभग 25 से 30 टंकी गैस की भरी हुई चोरी की। सूचना मिलने ही मौके पर कालापीपल पुलिस पहुंची है। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है। चोरी गई गैस सिलेंडर टंकियां की संख्या को देखते हुए माना जा रहा है कि कर अपने साथ कोई बड़ा वाहन भी लेकर आए होंगे। कालापीपल थाना प्रभारी मनोहर सिंह जगत ने जानकारी देते हुए बताया कि नगर परिषद पानखेड़ी स्थित प्रत्यूष गैस एजेंसी पर चोरी की वारदात सामने आई है।

सीसीटीवी कैमरे तोड़े, डीवीआर ले गए चोर
गैस गोदाम में चोरी करने वाली बदमाशों ने यहां पर लगे सीसीटीवी कैमरे भी तोड़ दिए और डीवीआर भी चुरा कर ले गए, जिसके कारण चोरों की गतिविधि कैमलों में रिकॉर्ड नहीं हो सकी। कालापीपल की कृषि मंडी में भी पिछले दिनों चोरी की वारदात सामने आ चुकी है। मंडी में हुई चोरी की वारदात के सीसीटीवी फुटेज भी सामने आए थे, जिसमें लहसुन की कट्टी चुराकर ले जाता हुआ चोर दिखाई दे रहा था। इसके अलावा मंदिर में भी चोरी की वारदात की सामने आ चुकी है।

सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल
गैस गोदाम से बड़ी संख्या में गैस की टंकियां चोरी होने से सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े हुए हैं। पुलिस की रात्रि गश्त के साथ ही नव वर्ष पर किए गए सुरक्षा इंतजामों के दावे भी इस वारदात के आगे खोखले साबित हुए हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें