शाजापुर में सिंधी समाज ने रविवार को चेटीचंड जयंती और नव वर्ष का पर्व बड़े उत्साह से मनाया। समाज के लोगों ने सुबह शहर में प्रभातफेरी निकाली। इसके बाद वजीरपुरा स्थित झूलेलाल मंदिर से वाहन रैली का आयोजन किया गया। रैली शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए वापस मंदिर पहुंची। मंदिर में समाज के लोगों ने पूजा-अर्चना की। इस अवसर पर मंदिर को आकर्षक विद्युत सज्जा से सजाया गया। समाज के प्रतिनिधि रवि आडवाणी ने बताया कि सिंधी समाज के आराध्य देव झूलेलाल भगवान की जयंती पर यह आयोजन किया गया। उन्होंने कहा कि शाम को शहर में चल समारोह निकाला जाएगा। पूरे दिन धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन रहेगा।
ये भी पढ़ें- क्यों नवरात्र में ही खुलते हैं जगदंबी देवी मंदिर के कपाट? जानें क्या है मान्यता
हालांकि, कार्यक्रम के दौरान एक अप्रिय घटना भी घटी। वाहन रैली जब नई सड़क पर पहुंची, तब लालजी गारमेंट्स के ऊपर स्थित मधुमक्खी के छत्ते से मधुमक्खियां उड़ने लगीं। मधुमक्खियों के हमले में 4-5 लोग घायल हो गए। सभी घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया। घायल अमृतलाल परमार ने बताया कि वह घी खरीदने नई सड़क क्षेत्र में आए थे, जब राधा टॉकीज के पास मधुमक्खियों ने उन पर हमला कर दिया। मधुमक्खियां से बचने के लिए लोग अपनी जान बचाते हुए भी नजर आए।
ये भी पढ़ें- सीहोर की एक हजार फीट ऊंची पहाड़ी पर है मां विजयासन का दरबार, जानें क्या है सलकनपुर धाम की मान्यता
आतिशबाजी के धुएं से आक्रामक हुई मधुमक्खियां
जानकारी के अनुसार चल समारोह में आतिशबाजी की गई थी। इसी के धुएं से नई सड़क स्थित एक बिल्डिंग पर बने मधुमक्खी के चट्टे पर लगी मधुमक्खी आक्रोशित हो गई और उन्होंने लोगों पर हमला कर दिया। मधुमक्खियां के हमले से नई सड़क क्षेत्र पर उसे समय मौजूद लोग घबरा गए और यहां वहां भागने लगे बावजूद करीब आधा दर्जन लोगों को मधुमक्खी ने अपना शिकार बनाया। उल्लेखनीय है कि शाजापुर शहर में आए दिन जुलूस जल से निकलते रहते हैं। जुलूस मार्ग में कई जगह इस तरह के मधुमक्खी के चट्टे बने हुए हैं। ऐसे में अगर इस समस्या का समाधान नहीं किया गया तो किसी दिन बड़ा हादसा हो सकता है।