फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shajapur News: शाजापुर में भारतीय किसान संघ ने निकाली रैली, विदेशी कंपनियों से किए समझौते रद्द करने की मांग

शाजापुर शहर में भारतीय किसान संघ द्वारा रैली निकाली गई और विरोध प्रदर्शन किया गया। सरकार द्वारा विदेशी कंपनियों से कुछ समझौते किए गए हैं। भारतीय किसान संघ इन समझोतों का विरोध कर रहा है। किसान संघ के पदाधिकारियों का कहना है कि विदेशी कंपनियों से जो समझौता किया गया है। उससे किसानों को नुकसान होगा। विदेशी कंपनियों के साथ भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद अपनी प्रतिभा को शर्मसार करते हुए समझौता कर रही है। इस कारण विदेशी कंपनिया जो शोध पत्र दाखिल करेंगी, उन्हें स्वीकृति देना पड़ेगी। देश में जो नए बीज बन रहे हैं, वह विदेशी कंपनियों के हाथ में चले जाएंगे। स्थानीय बीजों की मांग कम होगी। किसानों की आय प्रभावित होगी। भारतीय किसान संघ ने समझौते रद्द करने की मांग की है। ऐसा नहीं किया गया तो भारतीय किसान संघ उग्र आंदोलन करेगा। मंगलवार को कृषि उपज मंडी से भारतीय किसान संघ के पदाधिकारी और बड़ी संख्या में किसानों ने एबी रोड से रैली निकाली। यह रैली कृषि विज्ञान केंद्र पहुंची और यहां पर कृषि वैज्ञानिक डॉक्टर जीआर अम्बाब्तिया को ज्ञापन सौंपा गया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें