फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shajapur News: युवक ने खाया जहर, वीडियो बनाकर ससुर और साले पर लगाए आरोप, हालत गंभीर

Wed, 28 Jan 2026 11:10 PM IST
शाजापुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शाजापुर

शाजापुर शहर के निवासी एक युवक ने बुधवार को जहरीला पदार्थ खा लिया। जिससे उसकी हालत गंभीर है, जिला अस्पताल में उपचार के बाद उसे इंदौर रेफर किया गया है। युवक ने जहर खाने के पहले वीडियो बनाए। उसमें अपने ससुर और साले पर गंभीर आरोप लगाए। उसने प्रशासन और मुख्यमंत्री से कार्रवाई की मांग भी की। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

कोतवाली थाना टीआई संतोष बाघेला ने बताया कि युवक ने जहरीला पदार्थ खाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है, युवक का पत्नी से पूर्व से विवाद चल रहा है। जिसकी शिकायत पत्नी ने दर्ज कराई थी। युवक ने भी ससुराल पक्ष के लोगों की शिकायत की थी। मामला शहर की द्वारका कॉलोनी निवासी गौरव शर्मा का है, उसने बुधवार को मुरादपुरा रोड पर जहर खाकर आत्महत्या करने कोशिश की। वह मुरादपुरा-भरड़ रोड पर पहुंचा और जहर खा लिया। इसके बाद अचानक उसकी तबीयत खराब हुई और वह सड़क पर ही बेहोश हो गया। इस दौरान मौके से गुजर रहे लोगों ने उसकी पहचान कर परिजनों को सूचना दी। जिस पर उसे अस्पताल पहुंचाया गया। किंतु गौरव की हालत गंभीर बताई जा रही है। जहर खाने से पहले गौरव ने दो वीडियो बनाए, यह वीडियो चलते वाहन पर बनाए हुए लग रहे हैं। वीडियो में गौरव कह रहा है कि इस स्थिति के लिए ससुर और साले को जिम्मेदार है।

ये भी पढ़ें- Ajit Pawar Plane Crash: ग्वालियर की थी अजित पवार की को-पायलट शांभवी पाठक, हादसे से पहले दादी को भेजा था मैसेज

उसने प्रशासन और मुख्यमंत्री से इंसाफ की गुहार लगाई। कहा कि मैं आज अपना जीवन समाप्त करने जा रहा हूं। मेरी इस स्थिति के लिए सिर्फ मेरे ससुर जिम्मेदार हैं, जिन्होंने मेरा घर-परिवार बर्बाद कर दिया। मेरे साले कपिल व्यास ने भी कभी नहीं चाहा कि किसी का घर बसे। पति-पत्नी के आपसी झगड़े में ससुर ने इतनी राजनीति की कि मेरा जीवन बर्बाद हो गया। प्रशासन से अनुरोध है कि मेरे ससुर और साले को सजा-ए-मौत दी जाए।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें