फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shajapur News: शेयर मार्केट एडवाइजरी के नाम पर चल रहा था धोखाधड़ी का धंधा, 13 लड़कियों समेत 19 लोग हिरासत में

Fri, 12 Dec 2025 09:15 AM IST
शाजापुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शाजापुर

लोगों को शेयर मार्केट में मुनाफा होने का लालच देकर धोखाधड़ी का धंधा चलाने का मामला सामने आया है। गुरुवार को राज्य साइबर सेल शाखा उज्जैन की टीम ने शाजापुर के गिरवर रोड क्षेत्र के एक घर में दबिश देकर कम्प्यूटर, मोबाइल, सिम कार्ड और अन्य उपकरण जब्त किये। यहां से 13 युवतियों समेत 19 लोगों को हिरासत में लेकर टीम उज्जैन लेकर गई। टीम के साथ बड़ी संख्या में पुलिस बल भी आया था।

सभी को पुलिस की बस में बैठाकर उज्जैन ले जाया गया। वहां उनसे पूछताछ की जा रही है। साइबर सेल डीएसपी लीना मारोठ ने बताया कि एडवाइजरी कॉल सेंटर के माध्यम से धोखाधड़ी किए जाने की जानकारी मिली थी। कॉल सेंटर के माध्यम से लोगों को शेयर मार्केट में मुनाफे का लालच देकर धोखाधड़ी की जाती थी। फर्जी खातों में राशि जमा कराते थे। इस काम में साहिल मंसूरी और फईम गौरी की मुख्य भूमिका सामने आई है। कॉल सेंटर से अमन खान, सोहेल मंसूरी और उसके भाई साहिल मंसूरी, फहीम गौरी और उसके भाई रेहान गौरी, फैजान खां और 13 युवतियों को हिरासत में लिया है। सभी शाजापुर के निवासी हैं।

ये भी पढ़ें-  मोहन सरकार के दो वर्ष पूरे,आज सीएम अपनी सरकार के काम और उपलब्धियों का लेखा-जोखा पेश करेंगे

आठ माह से चल रहा था कॉल सेंटर
गिरवर क्षेत्र में किराये के घर में फरवरी माह से कॉल सेंटर चल रहा था। इसके पहले शहर के सोमवारिया क्षेत्र में यह कॉल सेंटर चलता था। पुलिस अधिकारियों द्वारा दी जानकारी अनुसार साहिल और फईम फर्जी सिम और अकाउंट की व्यवस्था करते थे। फर्जी सीम और अकाउंट के माध्यम से धोखाधड़ी होती थी। टीम द्वारा कार्रवाई के दौरान बड़ी संख्या में स्थानीय लोग और कॉल सेंटर पर काम करने वाले युवक-युवतियों के स्वजन मौके पर जुट गये थे। खास बात यह भी रही कि कार्रवाई की सूचना स्थानीय पुलिस को तो दी गई किंतु कार्रवाई में उसे शामिल नहीं रखा गया। क्षेत्र में इतने बड़े पैमाने पर धोखाधड़ी का कॉल सेंटर संचालित होने और स्थानीय पुलिस द्वारा कार्रवाई नही किये जाने के कारण पुलिस की भूमिका और कार्यप्रणाली भी सवालों के घेरे में है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें