फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahdol News: बांधवगढ़ जंगल से हटे जंगली हाथी, संजय गांधी टाइगर रिजर्व की तरफ बढ़े, वीडियो आया सामने

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल Updated Tue, 20 May 2025 01:46 PM IST

शाहडोल के ब्यौहारी वन परिक्षेत्र में सोमवार को जंगली हाथियों के कुचलने से तीन लोगों की मौत हो गई थी। अब ये हाथी संजय गांधी टाइगर रिजर्व की ओर चले गए हैं। एक वीडियो सामने आया है जिसमें बनास नदी को पार करते ये दोनों हाथी दिखाई दे रहे है। 

ढाई घंटे में तीन की मौत
वन विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि ब्यौहारी के गोदावल रेंज में तेंदू पत्ता तोड़ने जंगल पहुंचे तीन लोगों को हाथियों ने कुचल दिया जिससे तीनों की मौके पर मौत हो गई थीं। वन विभाग के एसडीओ रेशम सिंह धुर्वे ने बताया कि यह दोनों जंगली हाथी बांधवगढ़ जंगल होते हुए इस क्षेत्र में सोमवार सुबह लगभग चार बजे आए थे। फिर ये गोदावल रेंज के जंगलों में घुसे तभी तेंदूपत्ता तोड़ रहे लोग इनकी चपेट में आए। तीन की मौत के बाद हाथी बनास नदी पार करते सुबह 8:00 बजे दिखाई दिए। स्थानीय लोगों ने इसका वीडियो भी बनाया है।  
ये भी पढ़ें-पत्ती तोड़ने गए तीन ग्रामीणों को हाथियों ने कुचला, इलाके में दहशत, मौके पर पहुंचे अफसर


पहले से मौजूद है हाथियों का झुंड
 इस क्षेत्र में  एक साल से हाथियों का झुंड विचरण कर रहा है ,लेकिन वो बिगड़ैल नहीं है। वन विभाग के अधिकारी के अनुसार शहरगड़ के जंगलों में पिछले कई माह से दो दर्जन से अधिक जंगली हाथी का मूवमेंट मिल रहा है। जिनकी निगरानी के लिए वन विभाग की तीन टीमें लगी हुई है। 

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें