फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahdol News: सार्वजनिक रोड की खुदाई करने से नपा कर्मियों ने किया मना, गाली-गलौज कर ईंट उठाकर मारने का प्रयास

Tue, 31 Dec 2024 03:53 PM IST
शहडोल ब्यूरो न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल

शहडोल में नगर पालिका की सार्वजनिक रोड की खुदाई कर नाली का निर्माण हो रहा था, जिसकी शिकायत मिलने के बाद नपा कर्मचारी मौके पर पहुंचे और सार्वजनिक रोड की खुदाई करने से मना किया। इससे निर्माण कर रहे लोगों ने नगर पालिका के कर्मचारियों के साथ गाली-गलौज कर ईंट उठाकर उन्हें मारने का प्रयास किया, जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया में वायरल हुआ है। इस मामले पर पुलिस ने दो लोगों के विरुद्ध गाली-गलौज कर शासकीय कार्य में बांधा और अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, नगर पालिका क्षेत्र के वार्ड नंबर 17 के बाणगंगा मेला मैदान के पीछे सार्वजनिक रोड की खुदाई कर नाली का निर्माण हो रहा था, जिससे नपा को काफी नुकसान पहुंच रहा था, जिसकी शिकायत स्थानीय लोगों के द्वारा नगर पालिका के अधिकारियों से की गई। शिकायत मिलने के बाद नगर पालिका आरआई मयंक मिश्रा सहित रामचरण, धर्मेंद्र सोनी फायर वाहन चालक अफजल खान मौके पर पहुंचे और सार्वजनिक रोड की खुदाई करने से लोगों को मना किया, जिससे विवाद हो गया।

बताया गया कि आरपी तिवारी और अजीत त्रिपाठी नगर पालिका की सार्वजनिक रोड की खुदाई कर नाली का निर्माण कर रहे थे, जिसको लेकर नगर पालिका के कर्मचारियों ने उन्हें मना किया। लेकिन दोनों लोग नगर पालिका कर्मचारियों पर हावी होकर गाली-गलौज कर ईंट उठाकर कर्मचारियों पर हमला बोल दिया। इसके बाद मौके से नगर पालिका कर्मचारी थाने पहुंचे और थाने में लिखित शिकायत दी। पुलिस ने मामले पर जांच की, घटना का वीडियो भी नपा कर्मचारियों ने पुलिस के सामने प्रस्तुत किया। इस पर पुलिस ने आरपी तिवारी और अजीत त्रिपाठी पर गाली- गलौज कर शासकीय कार्य में बांधा जैसे कई धारों पर मामला दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें