फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahdol News: दो सड़क हादसे में दो की मौत, दुर्घटनाग्रस्त ट्रॉली से टकराई दो बाइक, एक में लग गई आग

Wed, 30 Apr 2025 03:45 PM IST
शहडोल ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल

सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई। एक ही ट्रैक्टर ट्रॉली के पीछे टकराने से दो अलग-अलग घटनाओं में यह मौत हुई है। इसमें पुलिस की भी लापरवाही सामने आई। घटना जिले के जयसिंहनगर थाना क्षेत्र के कौआ सराई के पास शहडोल रीवा मार्ग की है।

पुलिस ने बताया कि जयसिंहनगर थाना क्षेत्र के कौआ सराई क्रेशर से ट्रैक्टर ट्रॉली में गिट्टी लोड वाहन गांव की ओर जा रहा था, तभी पीछे से आ रही बाइक ट्रैक्टर ट्रॉली के पीछे जा घुसी। इसमें बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हुआ, और घटना के तुरंत बाद बाइक में आग लग गई। घायल बाइक सवार को स्थानीय लोगों ने उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया जहां उसने दम तोड़ दिया।

बाइक की ट्रैक्टर-ट्रॉली से टक्कर होने के बाद बाइक में अचानक आग लग गई। स्थानीय लोगों ने बाइक सवार घायल युवक को अस्पताल भिजवाने के बाद पुलिस को मामले की जानकारी दी, जानकारी लगने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने दमकल कर्मियों को आग लगने की जानकारी दी, जब तक दमकल वाहन मौके पर पहुंचा तब तक आग ने बाइक को जलाकर राख कर दिया था।

ये भी पढ़ें- किसानों से धोखाधड़ी का मुख्य आरोपी गिरफ्तार, किराए पर ले गए चार ट्रैक्टर को भी किया गया बरामद
 
पुलिस ने मौके से ट्रैक्टर इंजन को जब्त किया, क्योंकि आग लगने की वजह से ट्रैक्टर ट्रॉली में लगा टायर भी चल चुका था, जो थाने लाने के कंडीशन में नहीं था। पुलिस ने ट्रैक्टर के इंजन को मौके से जब्त कर लिया, और ट्रॉली को मौके पर ही खड़ा रहने दिया। इसकी वजह से बुधवार की सुबह फिर एक बाइक सवार युवक हादसे का शिकार हो गया और उसकी जान चली गई। एक ही ट्रॉली की टक्कर लगने से 10 घंटे के भीतर दो बाइक सवार युवकों की मौत हो गई, स्थानीय लोगों ने पुलिस पर सवालिया निशान खड़े किए हैं।

बुधवार सुबह तकरीबन 10 बजे जली हुई ट्रैक्टर ट्रॉली के पीछे टक्कर होने से बाइक सवार एक और युवक की मौत हो गई है। मौके पर पहुंची पुलिस ने बताया कि बाइक सवार युवक गोहपारू से ब्यौहारी की ओर जा रहा था। तभी शहडोल रीवा मुख्य मार्ग कौआ सराई के पास दुर्घटनाग्रस्त ट्रॉली सड़क पर खड़ी थी, जिसके पीछे युवक की बाइक घुस गई और युवक राकेश सिंह पिता भैया लाल (34) निवासी चंदौल थाना गोहपारूकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई है। घटना की जानकारी लगते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने कार्यवाही शुरू कर दी है।

ये भी पढ़ें- शहडोल में पशु तस्करी का प्रयास पुलिस ने किया नाकाम, 30 मवेशी बरामद
 
स्थानीय लोगों ने जयसिंहनगर पुलिस पर सवालिया निशान खड़े करते हुए कहा कि मंगलवार की रात जब सड़क हादसा हुआ था, तो पुलिस मौके पर पहुंची थी,और ट्रैक्टर की इंजन को मौके से जब्त किया था। दुर्घटनाग्रस्त ट्राली को सड़क पर ही खड़ा रहने दिया, जिसकी वजह से बुधवार की सुबह फिर एक बाइक सवार युवक सड़क हादसे का शिकार हुआ और उसकी जान चली गई है।

उप निरीक्षक जीवन सिंह टेकाम से जब संबंध में बात की गई तो उन्होंने कहा कि मंगलवार रात एक सड़क हादसा हुआ था। बाइक में आग लग जाने से ट्रॉली भी क्षतिग्रस्त हुई थी, जिसकी वजह से इंजन को जब्त किया था, ट्रॉली के आसपास पत्थर लगाए गए थे,आज सुबह फिर हादसा हुआ है और बाइक सवार की जान चली गई। दो लोगों की मौत मामले में मर्ग कायम किया गया है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें