फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: साथी को मरने के लिए छोड़कर भागे दगाबाज दोस्त, साथ बैठकर पी रहे थे शराब, हादसा हुआ तो हुए फरार

Tue, 02 Sep 2025 03:46 PM IST
शहडोल ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल

शहडोल जिले के सिंहपुर थाना क्षेत्र के केलमानिया डैम में पुलिस और रेस्क्यू टीम को एक शख्स का शव मिला है, जिसकी उम्र 45 वर्ष के आसपास बताई जा रही है। 

पुलिस ने बताया कि सोमवार की शाम केलमानिया डैम के ऊपर तीन लोग बैठकर शराब पी रहे थे, जिनमें से एक शख्स डैम में गिर गया। आसपास मछली पकड़ रहे लोगों ने घटना को देखा और उसके साथियों को आवाज देकर बताया कि एक शख्स नीचे गिर गया है। यह देखकर बाइक सवार दोनों युवक वहां से भाग गए। आसपास खड़े लोगों ने उन्हें रोकने की कोशिश की, लेकिन दोनों नहीं रुके।  इस दौरान एक युवक ने बाइक सवार दोनों युवकों का वीडियो बना लिया और पुलिस को घटना की जानकारी दी। यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। 

ये भी पढ़ें: जल जीवन मिशन को रफ्तार, इंदौर-उज्जैन ग्रीनफील्ड का विकास, बैठक में कई प्रस्तावों को मंजूरी

थाना प्रभारी सिंहपुर एम.एल. रागडाले ने बताया कि यह हादसा सोमवार शाम करीब 5:00 बजे का है। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और एसडीआरएफ टीम को बुलवाकर रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया, लेकिन रात होने के कारण सफलता नहीं मिली। मंगलवार सुबह रेस्क्यू दोबारा शुरू किया गया, जिसमें एक शख्स का शव डैम से बरामद हुआ। थाना प्रभारी ने बताया कि मृतक की पहचान अभी नहीं हो पाई है। मृतक के साथ मौजूद दो अन्य लोग घटना के बाद भाग गए थे। गांव के लोगों ने बाइक सवार दोनों के भागने का वीडियो बनाया था, जिसके आधार पर जांच की जा रही है। साथ ही शव की पहचान के भी प्रयास किए जा रहे हैं।  

ये भी पढ़ें: सिंधिया परिवार की तीसरी पीढ़ी ने संभाली MPCA की कमान, महाआर्यमन सिंधिया बने अध्यक्ष

वहीं, मछली पकड़ रहे एक शख्स ने बताया कि तीनों लोग बाइक में सवार होकर यहां पहुंचे थे और शराब पी रहे थे। तभी उनका एक साथी पानी में गिर गया। यह देखते ही दोनों ने अपनी बाइक से भाग गए।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें