फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahdol News: हॉर्न नहीं… हाथ चले! स्कूटी टक्कर के बाद सड़क पर भिड़ीं दो युवतियां, सड़क बनी अखाड़ा

Thu, 07 Aug 2025 12:09 PM IST
शहडोल ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल

शहडोल कोतवाली थाना क्षेत्र स्थित कलेक्टर निवास के सामने बुधवार की शाम को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब दो स्कूटी सवार युवतियों के बीच मामूली टक्कर के बाद जमकर विवाद और मारपीट शुरू हो गई। देखते ही देखते मौके पर भारी भीड़ जुट गई और सड़क पर जाम की स्थिति बन गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, घटना करीब आधे घंटे तक चली, इस दौरान कई राहगीर मोबाइल से वीडियो बनाते रहे जबकि कुछ लोगों ने दोनों युवतियों को समझाने की कोशिश की, लेकिन झगड़ा बढ़ता ही चला गया।

स्थानीय लोगों ने बताया कि घटना स्थल से कोतवाली थाना महज कुछ मीटर की दूरी पर है, इसके बावजूद पुलिस को मौके पर पहुंचने में आधे घंटे से अधिक का समय लग गया। तब तक दोनों युवतियां सड़क पर एक-दूसरे को खींचती-झिंझोड़ती रहीं। कोतवाली पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों पक्षों को शांत कराया और मामला सुलझाया। पुलिस के अनुसार, स्कूटी की मामूली टक्कर के चलते विवाद शुरू हुआ था और दोनों वाहनों को ज्यादा नुकसान नहीं पहुंचा था।

ये भी पढ़ें: पीएम मोदी के संभावित दौरे को लेकर धार में प्रशासन अलर्ट,कलेक्टर ने लिया व्यवस्थाओं का जायजा

इस पूरी घटना ने न सिर्फ स्थानीय लोगों को चौंका दिया बल्कि पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े कर दिए। लोगों का कहना है कि जब थाना इतने पास है, तो इतनी देरी से पुलिस का पहुंचना गंभीर लापरवाही को दर्शाता है। घटना के चलते करीब आधे घंटे तक सड़क पर आवागमन बाधित रहा और लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें