फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahdol News: महाकुंभ जा रहे युवकों की गाड़ी सड़क से गड्ढे में पलटी, मामूली चोटें आईं, नहीं टाला जाने का इरादा

Thu, 13 Feb 2025 11:21 AM IST
शहडोल ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल

शहडोल जिले से प्रयागराज महाकुंभ स्नान के लिए जा रहे बोलेरो सवार युवक हादसे का शिकार हो गए। उनकी गाड़ी सोहागपुर थाने के सामने अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे गड्ढे में पलट गई। हादसे में गाड़ी में सवार छह युवकों को मामूली चोटें आईं। यह हादसा गुरुवार सुबह करीब 5:00 बजे का बताया जा रहा है। हादसे के बाद थाना स्टाफ तुरंत बाहर दौड़ा और वाहन में फंसे युवकों को निकालकर उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती करवाया। गनीमत रही कि हादसे में किसी को गंभीर चोट नहीं आई। प्राथमिक उपचार के बाद युवकों को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। हादसे के बाद भी युवकों ने महाकुंभ जाने का इरादा नहीं छोड़ा है। 

थाना प्रभारी सोहागपुर भूपेंद्र मणि पांडे ने बताया कि थाने के सामने ओवरब्रिज का निर्माण हो रहा है। बोलेरो वाहन में सवार सभी युवक छत्तीसगढ़ के बिलासपुर के रहने वाले हैं और प्रयागराज महाकुंभ में स्नान के लिए जा रहे थे। इस दौरान थाने के सामने ओवरब्रिज के पास वाहन अनियंत्रित हो गया और सड़क से नीचे गड्ढे में पलट गया। 

वाहन पलटने की तेज आवाज सुनते ही नाइट ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी थाने से बाहर दौड़े। उन्होंने देखा कि गड्ढे में बोलेरो वाहन उलटा पड़ा है और युवक मदद की गुहार लगा रहे हैं। पुलिसकर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद वाहन में फंसे युवकों को बाहर निकाला और उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती करवाया।

कुंभ स्नान का जुनून बरकरार
पुलिस के अनुसार, वाहन चालक देवेंद्र कुमार और उसके दोस्त किशन, जगत सहित कुल 6 युवक इस वाहन में सवार थे। सभी को मामूली चोटें आईं और उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज से छुट्टी दे दी गई। वाहन चालक देवेंद्र कुमार ने बताया, "हम वाहन को क्रेन के माध्यम से बाहर निकलवाकर थाने में खड़ा करवा रहे हैं और बस से महाकुंभ जाकर गंगा स्नान करेंगे। हादसे ने हमें झकझोर दिया, लेकिन ईश्वर की कृपा से हम सभी सुरक्षित हैं। हम कुछ ही घंटों में किसी अन्य वाहन से कुंभ के लिए रवाना होंगे। घर से निकलते वक्त हमने गंगा स्नान कर घर लौटने की कसम खाई थी, वह कसम हम पूरी करेंगे।"

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें