फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahdol News: तीन दिन तक सुनसान कुएं में फंसा युवक, पुलिस ने समय पर बचाई जान

Wed, 04 Jun 2025 08:42 PM IST
शहडोल ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल

शहडोल जिले के ब्यौहारी रेलवे स्टेशन के पास स्थित एक सुनसान कुएं में तीन दिन फंसे युवक को पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से सुरक्षित बाहर निकाला गया। युवक की हालत बेहद नाजुक बताई जा रही है। पुलिस ने बताया कि कुएं की गहराई लगभग 30 फीट थी, जिसमें तीन फीट पानी था। लगातार तीन दिन पानी में रहने के कारण युवक की त्वचा और हाथों की चमड़ी गल चुकी थी।

रेलवे कर्मचारियों की सतर्कता से हुई घटना का खुलासा
बुधवार शाम लगभग 4 बजे जब रेलवे कर्मचारी ट्रैक की जांच कर रहे थे, तब उन्हें कुएं से आवाज सुनाई दी। उन्होंने झांका तो युवक कुएं के अंदर नजर आया। युवक ने इशारों से मदद मांगी। तुरंत पुलिस को सूचित किया गया और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू हुआ।

यह भी पढ़ें:  ट्राला पलटते ही चपटी हुई कार, चार बच्चों समेत दो परिवार में नौ मौतें; झाबुआ हादसे की दर्दनाक तस्वीरें

स्थानीय लोगों ने भी दी मदद
पुलिस के साथ स्थानीय निवासियों ने मिलकर रेस्क्यू ऑपरेशन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। युवक को कुएं से निकालकर नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। डॉक्टरों के अनुसार युवक की हालत स्थिर है लेकिन उसे गहन चिकित्सा की आवश्यकता है। पुलिस युवक की अभी तक पहचान नहीं कर पाई है। मामले के कारणों की पूरी जांच पुलिस कर रही है ताकि घटना की सही जानकारी सामने आ सके।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें