फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahdol News: शौच के लिए जंगल गई किशोरी का शव फांसी के फंदे पर लटकता मिला, मौके पर पहुंची पुलिस

Sat, 15 Mar 2025 03:27 PM IST
शहडोल ब्यूरो न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल

शहडोल जिले में खैरहा थाना क्षेत्र की रहने वाली एक 15 वर्षीय किशोरी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। शौच के लिए किशोरी घर के पीछे स्थित जंगल गई थी। काफी देर तक जब वह वापस नहीं लौटी, तब जाकर परिजनों ने उसकी तलाश की तो किशोरी का शव जंगल में एक पेड़ पर लटकता हुआ मिला। जानकारी के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने अपनी जांच शुरू कर दी है। फांसी लगाने का कारण अभी अज्ञात है।



जानकारी के अनुसार, खैरहा थाना क्षेत्र के बरतरा गांव के बरतरी टोला की रहने वाली किशोरी श्याम बाई बैगा पिता रोधे बैगा (15) की फांसी लगाने से मौत हुई है। परिजनों ने बताया कि किशोरी घर के पीछे स्थित जंगल में शौच के लिए गई थी। लेकीन काफ़ी देर तक वह लौटकर घर नहीं पहुंची, तब परिजन चिंतित हो गए और किशोरी की तलाश करने लगे। घर से महज 100 मीटर की दूरी पर एक पेड़ में फांसी के फंदे में किशोरी का शव लटकता मिला, जिसे देख परिजन हैरान हो गए और मामले की जानकारी पुलिस को दी।

यह भी पढ़ें: बाइक और साइकिल की भिडंत, मोटरसाइकिल चालक की मौके पर मौत, एक घायल

जानकारी लगने के बाद थाना प्रभारी दिलीप सिंह अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। थाना प्रभारी ने बताया कि एक पेड़ में फांसी में लटकता किशोरी का शव मिला है। शव को अपने कब्जे में लेकर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पोस्टमॉर्टम के लिए शव का अस्पताल भिजवाया गया है।

यह भी पढ़ें: महिला जेल प्रहरी की करंट से मौत, पति की मौत पर मिली थी अनुकंपा नियुक्ति, अकेला बचा सात वर्षीय बेटा

मामले पर मर्ग कायम किया है। पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा। किशोरी ने फांसी किन कारणों से लगाई है, अभी स्पष्ट नहीं है। परिजनों और पड़ोस के लोगों के बयान दर्ज किया जा रहे हैं। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस पीएम रिपोर्ट के इंतजार में है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें