फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahdol News: डीएसपी के बाद अब टीआई के घर में चोरी, बेखौफ चोर शहर में वारदात को दे रहे अंजाम

Tue, 15 Apr 2025 10:41 PM IST
शहडोल ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल

शहडोल में पुलिस अधिकारियों के घर में चोरी की घटनाओं से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। हाल ही में कोतवाली थाना क्षेत्र में बेखौफ चोरों ने उप पुलिस अधीक्षक और ट्रैफिक निरीक्षक के घरों में चोरी की वारदात को अंजाम दिया है, जिससे आम जनता में भय और असुरक्षा का माहौल है। ये घटनाएं पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था पर सवालिया निशान खड़ा कर रही हैं।

पुलिस के अनुसार, पहली चोरी की घटना हाल ही में विशेष शाखा शहडोल में पदस्थ उप पुलिस अधीक्षक योगेंद्र सिंह के सरकारी आवास पर हुई। जब वे रीवा गए हुए थे, तब चोरों ने उनके घर में प्रवेश कर एक लैपटॉप और घड़ी चुरा ली। लौटने पर डीएसपी ने देखा कि खिड़की टूटी हुई थी और घर से सामान गायब था। मामले में कोतवाली पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

ये भी पढ़ें: एमपी बोर्ड 10वीं-12वीं के नतीजों का इंतजार! अमर उजाला पर सबसे पहले देख सकेंगे अपना परिणाम

इस घटना के एक दिन बाद ट्रैफिक निरीक्षक शिवेंद्र भगत के पुलिस लाइन स्थित सरकारी आवास में भी चोरी की वारदात हुई। चोरों ने तब हमला किया जब निरीक्षक घर में ताला लगाकर रीवा गए हुए थे। बताया जा रहा है कि टीआई ने चाबी टेबल के नीचे छिपा रखी थी, जिससे चोरों को उनके घर में प्रवेश करने में कोई कठिनाई नहीं हुई। ट्रैफिक निरीक्षक के सहयोगी की शिकायत पर पुलिस ने इस मामले में भी अज्ञात चोरों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। पुलिस ने बताया कि ट्रैफिक निरीक्षक के घर से मोबाइल और नगद रुपए चोरी हुए हैं।

शहडोल के एडिशनल एसपी अभिषेक दीवान ने कहा, दोनों मामलों में जांच शुरू कर दी है। अपराधियों को पकड़ने के लिए सभी जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं। पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि आखिर ऐसा कौन चोर है जो पुलिस अधिकारियों को निशाना बना रहा है।  

ये भी पढ़ें: एमपी बोर्ड 10वीं-12वीं के नतीजों का इंतजार! अमर उजाला पर सबसे पहले देख सकेंगे अपना परिणाम

सुरक्षा पर उठे सवाल 
ये दोनों घटनाएं कोतवाली थाना क्षेत्र में घटित हुई हैं। कोतवाली थाना क्षेत्र में आए दिन चोरी की घटनाएं हो रही हैं। अब तो पुलिस अधिकारियों के घरों में हुई चोरी की घटनाओं ने कोतवाली पुलिस पर सवालिया निशान खड़े कर दिए हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें