फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahdol News: ब्यौहारी में रेत का अवैध परिवहन रोकने पर तहसीलदार पर हमला, सरकारी वाहन में मारी ठोकर

Thu, 08 Jan 2026 12:14 PM IST
शहडोल ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल

ब्यौहारी और देवलौंद थाना क्षेत्र में खनन माफिया के हौसले बुलंद हैं। लगातार रेत माफिया सरकारी मुलाजिमियों पर हमला कर रहे हैं। कुछ साल पहले अवैध खनन रोकने गए पटवारी और एएसआई को खनन माफिया ने ट्रैक्टर से कुचलकर मौत के घाट उतार दिया था। अब ब्यौहारी तहसीलदार पर खनन माफिया ने हमला बोल दिया, तहसीलदार के वाहन में ठोकर मार ट्रैक्टर लेकर माफिया फरार हो गए। मामले की शिकायत तहसीलदार ने पुलिस से की है। पुलिस अब मामले की जांच में जुटी है।

ब्यौहारी थाना क्षेत्र के खरपा तिराहे के पास जंगल से रेत का अवैध खनन का परिवहन किया जा रहा था। तभी तहसीलदार और उनकी टीम ने ट्रैक्टर को रोकने की कोशिश की। नाराज माफिया ने तहसीलदार पर हमला बोल दिया और सरकारी बोलोरो वाहन में ठोकर मार कर माफिया भागने लगे। जब नायब तहसील शनि द्विवेदी एवं उनकी टीम ने ट्रैक्टर का पीछा किया तो, बीच रास्ते में चलते ट्रैक्टर से चालक ने रेत अनलोड कर दी। जिससे सरकारी वाहन उनका पीछा न कर सकें। इसके बाद बाइक में सवार हो कर ट्रैक्टर मालिक का पुत्र वहां पहुंचा और उसने नायब तहसीलदार से गाली गलौज कर धमकी दी।

घटना की शिकायत करते हुए ब्यौहारी नायब तहसील शनि द्विवेदी ने पुलिस को बताया कि खरपा तिराहे के पास जंगल से एक ट्रैक्टर आता दिखाई दिया, जिसमें रेत लोड थी। 
तहसीलदार एवं उनकी टीम ने वाहन को रोकने की कोशिश की तो, सरकारी वाहन को ठोकर मार ट्रैक्टर लेकर माफिया भाग गए। पीछे करने पर माफिया ने तहसीलदार से मारपीट की कोशिश की और जान से खत्म कर देने की धमकी भी दी है। पुलिस ने नायब तहसील शनि द्विवेदी की शिकायत पर कामता बैस पिता जमुना बैस एवं अमरदीप बैस उर्फ झब्बू
पिता कामता बैस दोनो निवासी ग्राम सरवाही खुर्द थाना ब्यौहारी पर कई गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।

ये भी पढ़ें- नर्सिंग होम पंजीयन के नाम पर अवैध वसूली की कोशिश, हो जाए सतर्क; CMHO ने दी सख्त चेतावनी

तीन साल में कई घटनाएं
बीते साल में कई घटनाएं हो चुकी हैं। देवलौंद में रेत माफिया ने पटवारी की ट्रैक्टर चढ़ा कर हत्या कर दी थी। उसके बाद ब्यौहारी में एएसआई महेंद्र बागरी जब रेत का अवैध खनन रोकने गए तो माफिया ने उनकी भी ट्रैक्टर चढ़ा कर हत्या कर दी। अभी बीते माह देवलौंद सथाना क्षेत्र में अवैध खनन रोकने पर रेंजर पर हमला हुआ था। इस संबंध में ब्यौहारी थाना प्रभारी प्रशिक्षु डीएसपी ऋषभ चारी का कहना है कि दो लोगों के विरुद्ध मामला दर्ज किया गया है। हम लगातार छापा मार कार्रवाई कर आरोपियों की गिरफ्तारी में लगे हुए हैं।

हमले के बाद पुलिस का एक्शन
तहसीलदार पर हमले की जानकारी लगते ही ब्यौहारी पुलिस ने अलग-अलग स्थानों से रेत का अवैध उत्खनन कर परिवहन करते 6 ट्रैक्टर को जब्त किया है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें