फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahdol: बिना बताए मोटरसाइकिल ले जाना युवक को पड़ा महंगा, वाहन मालिक ने मारा पत्थर; युवक की मौके पर मौत

Sat, 28 Sep 2024 07:34 PM IST
शहडोल ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल

ब्यौहारी थाना क्षेत्र के साखी बैरियल के पास एक बाइक सवार युवक की पत्थर मारकर हत्या कर दी गई है। बिना बताए ही मृतक ने आरोपी युवक की बाइक लेकर घूमने चला गया था, जिससे नाराज होकर आरोपी युवक ने रास्ते में उसका इंतजार किया, जब वह वापस बाइक लेकर पहुंचा तब नाराज युवक ने सड़क से पत्थर उठाकर उस पर हमला कर दिया। पत्थर लगते ही बाइक सवार सड़क से नीचे जा गिरा और मौके पर ही उसकी मौत हो गई है।

जानकारी के अनुसार ब्यौहारी थाना क्षेत्र के साखी बैरियल के पास विजय उर्फ बीजू चतुर्वेदी अपनी मोटरसाइकिल खड़ी कर सब्जी ले रहा था, सब्जी लेकर जब विजय अपनी मोटरसाइकिल के पास पहुंचा तो उसकी बाइक वहां से गायब थी, विजय अपनी बाइक को मौके पर ना देखकर परेशान हो गया और पता करने लगा कि उसकी बाइक लेकर कौन चला गया। कुछ ही देर बाद उसे पता लगा कि उसके गांव का रहने वाला रमेश कोल बिना बताए ही उसकी मोटरसाइकिल लेकर घूमने चला गया है। 

मोटरसाइकिल मालिक विजय पैदल ही घर की ओर जाने लगा और रमेश की तलाश में लग गया। तभी मृतक रमेश कोल विजय की मोटरसाइकिल लेकर वापस आ रहा था। रास्ते में विजय ने उसे देखा की बाइक ले कर रमेश तेजी जा आ रहा है। बिना बताए मोटरसाइकिल ले जाने से नाराज विजय ने पत्थर उठाकर रमेश पर चलती बाइक पर ही मार दिया, जिससे रमेश के सीने में विजय का फेंका हुआ पत्थर जाकर लगा और मौके पर ही रमेश की मौत हो गई। जिस दौरान विजय ने रमेश को पत्थर मारा उस दौरान सड़क पर अन्य लोग भी मौजूद थे, जिन्होंने पुलिस को मामले की जानकारी दी। पुलिस मौके पर पहुंच जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें