फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahdol: हेलमेट न पहनने वालों को पुलिस ने पिलाई चाय, यातायात पुलिस का अनोखा सड़क जागरूकता अभियान

Tue, 11 Feb 2025 04:11 PM IST
शहडोल ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल

मंगलवार सुबह नेशनल हाईवे क्रमांक 43 में शहडोल बुढार के बीच किआ शो रूम जमुआ में यातायात पुलिस ने वाहन चेकिंग अभियान लगाया हुआ था। मार्ग से कई ऐसे दुपहिया वाहन निकल रहे थे, जिनके चालकों के सिर पर हेलमेट नहीं थे। पुलिस ने उन सभी बाइक चालकों को रोका और उन्हें बाकायदा चाय पिलाई। इसके बाद यातायात नियमों का हवाला देते हुए समझाइश दी कि हेलमेट लगाना आपकी ही सुरक्षा के लिए हितकर है, घर में आपका परिवार इंतजार कर रहा है। ठंडे दिमाग से सोचिए और हेलमेट लगाकर चलिए।

इस समझाइश का असर यह हुआ कि वाहन चालकों ने तुरंत जाकर हेलमेट खरीदकर इसका उपयोग करने का संकल्प लिया। साथ ही अपने रिश्तेदारों और साथियों को भी हेलमेट लगाकर वाहन चलाने की समझाइश देने की बात कही।

यातायात डीएसपी मुकेश दीक्षित ने कहा कि हमारा उद्देश्य किसी को अनावश्यक रूप से परेशान करना नहीं है। जब वाहन चालकों का चालान किया जाता है तो यह कार्रवाई वैधानिक है और हमें करनी ही होती है। वाहन चालकों को चाय पिलाकर समझाइए देने का उद्देश्य यही था कि नागरिक बिना किसी डर भय के यातायात नियमों का पालन करें और लोगों को भी ऐसा करने की समझाइश दें।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें