फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahdol News: ब्यौहारी के रमपुरवा में हाथियों का मूवमेंट, तो एक हाथी की संदिग्ध मौत

Fri, 29 Nov 2024 06:48 PM IST
शहडोल ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल

वन विभाग जंगली जानवरों की सुरक्षा में नाकाम साबित हो रहा है। शहडोल जिले के सीमावर्ती सतना जिले के ग्राम कुंवारी कुआं में एक हाथी की करंट लगने से मौत हो गई है। यह घटना शहडोल जिले से महज 3 किलोमीटर दूर स्थित सतना जिले के इस गांव में हुई। वन विभाग के अधिकारियों के अनुसार, हाथी की मौत करंट लगने से हुई है, लेकिन जांच के बाद ही स्पष्ट जानकारी मिल सकेगी। गौरतलब है कि कुछ दिन पहले बांधवगढ़ में 10 हाथियों की मौत कोदो खाने से हुई थी, और अब एक और हाथी की मौत का मामला सामने आ गया है। इस घटना के बाद शहडोल और सतना जिलों के वन विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू कर दी। ब्यौहारी वन परिक्षेत्र में पिछले कुछ दिनों से 20 जंगली हाथियों का झुंड विचरण कर रहा है, जिससे ग्रामीणों में असुरक्षा का माहौल है। इससे परेशान होकर ग्रामीणों ने धरना प्रदर्शन भी किया था, जिसमें उनकी मांग थी कि वन विभाग इन हाथियों को सुरक्षित जंगल की ओर रेस्क्यू कर भेजे। हालांकि, अधिकारियों ने ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि जल्द ही रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया जाएगा और बफर जोन में सुरक्षा के लिए तार लगाए जाएंगे। ब्यौहारी के रामपुरवा गांव में शुक्रवार सुबह जंगली हाथियों के मूवमेंट की सूचना वन विभाग को दी गई थी। एसडीओ रेशम सिंह धुर्वे ने कहा कि इस क्षेत्र में हाथियों की लगातार हलचल बनी हुई है, और उनकी टीम इस पर निगरानी बनाए हुए है। 

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें