फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahdol News: अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, मामले की जांच में जुटी पुलिस

Tue, 05 Nov 2024 12:19 PM IST
शहडोल ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल

काम से घर लौट रहे बाइक सवार युवक की सड़क दुर्घटना में दर्दनाक मौत हो गई है। घटना के बाद से गांव में मातम पसर गया। घटना की जानकारी लगने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर की। घटना खैरहा थाना क्षेत्र के चौराडीह में हुई है।

बताया गया कि सिंहपुर थाना क्षेत्र का रहने वाला 22 वर्षीय युवक अखिल द्विवेदी पिता कृष्णकांत द्विवेदी केशवाही अपने काम से गया हुआ था। सोमवार की शाम करीब 8:00 बजे युवक वहां से सिंहपुर अपने घर के लिए मोटरसाइकिल में सवार होकर निकल पड़ा, लेकिन वह पूरी रात घर नहीं आया। उसकी लाश मंगलवार को खैरहा थाना क्षेत्र के चौरा डीह गांव के पास मिली है। युवक के शव के पास युवक की मोटरसाइकिल भी पुलिस ने बरामद की। मोटरसाइकिल और युवक की लाश देखकर पुलिस ऐसा अनुमान लगा रही है कि युवक को बीती रात किसी अज्ञात वाहन ने कुचल दिया, जिससे उसकी मौत हो गई है।

थाना प्रभारी दिलीप सिंह ने मंगलवार की सुबह बताया कि गांव के बीच रास्ते में मोटरसाइकिल और लाश देख स्थानीय लोगों ने मामले की जानकारी पुलिस की डायल हंड्रेड को दी थी। जानकारी लगने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। युवक की पहचान कर उसके परिजनों को इसकी जानकारी दी गई। पता लगा कि युवक सोमवार को घर से निकला था। परिजन उसकी तलाश कर रहे थे। फोन बंद आने से परिजन परेशान भी थे। हालांकि पुलिस ने मामले पर मर्ग कायम कर विवेचना शुरू कर दी है। घटना के बाद से युवक के घर और गांव में मातम पसर गया है। परिवार के लोगों का रो-रो कर बुरा हाल है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें