फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahdol News: पिकनिक मनाने गए लोगों पर तेंदुए ने बोला हमला, एक पुलिसकर्मी सहित तीन घायल, दहशत में लोग

Mon, 21 Oct 2024 08:07 AM IST
शहडोल ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल

शहडोल जिले में इस समय एक आदमखोर बाघ ने दहशत मचा रखी है। गोहपारु एवं जैतपुर वन परिक्षेत्र के जंगल में पिछले 24 घंटे में अब तक तीन लोगों को उसने आपने हमले से घायल किया है। रविवार शाम एक तेंदूआ सोहगपुर के खेतौली के शोभा घाट में आ धमका। जहां काफी संख्या में लोग पिकनिन मना रहे थे।

तेंदुए को अचानक देख लोग सहम गए। इस बीच जिस दिशा में तेंदुआ दिखा वहां से उसने अपना मूवमेंट बदला और दूसरी ओर से पिकनिक मनाकर लौट रहे एक ग्रुप के लोगों पर हमला कर दिया। इस हमले में पुलिस महकमे में पदस्थ रेडियो ट्रांसमीटर सहायक उपनिरीक्षक नितिन समदरिया समेत आकाश कुशवाहा (23) पुरानी बस्ती शहडोल तथा नंदिनी सिंह (25) निवासी ग्राम खतौली समेत कुछ अन्य लोग घायल हुए हैँ। घटना के बाद सभी को मेडिकल कॉलेज लाया गया।

तेंदूआ ने सब से पहले आकाश के एक जांघ में हमला कर दांत गड़ा दिया, फिर दूसरी जांघ में पंजे से हमला किया। हालांकि उसे ज्यादा चोट नही आई। हमले में सर्वाधिक चोट नंदिनी को आई है। बाघ ने उसके सिर के ऊपर इतना तेज हमला किया कि उसकी सिर की एक तरफ की खोपड़ी पलट गईं। वहीं पुलिसकर्मी के भी सिर पर तेज हमला किया, उनके सिर में काफी गहरी चोट आई। प्राथमिक उपचार के बाद पुलिसकर्मी के परिजन उन्हें मेडिकल कॉलेज से रेफर कराकर कहीं दूसरे अस्पताल लेकर चले गए हैं।

घायल ने बताई आंखों देखी कहानी
तेंदुआ के हमले में मामूली रूप से घायल आकाश कुशवाहा (वर्ष) निवासी पुरानी बस्ती शहडोल ने बताया कि हम लोग करीब 50 से 60 की संख्या में पिकनिक मनाने खेतौली के शोभा घाट गए हुए थे। शाम करीब 4 बजे के बाद जब हम सब लोग खाना पीना खाकर वापस अपनी गाड़ी की ओर बढ़ रहे थे तभी अचानक हमें एक तेंदुआ नजर आया। हमें लगा कि तेंदुआ हमारी इतनी संख्या देखकर भाग जाएगा। हुआ भी कुछ ऐसा कि वह कुछ समय के लिए हमारी नजरों से ओझल हो गया। इसके बाद वह दूसरी ओर से अचानक आया और सबे पहले मेरे ऊपर हमला किया। किसी तरह मै वहां से जान बचाकर भागा। इसके बाद एक-एक करके उसने कई लोगों के ऊपर हमला किया। हमारे साथ गए पुलिसकर्मी नितिन दादा व एक स्थानीय गांव की युवती के सिर में तेज प्रहार किया। 

चीखने के साथ यहां-वहां भागने लगे लोग
हमले के बाद वहाँ लोगो में दहशत फ़ैल गईं। लोग चीखने चिल्लाने लगे, यहां वहां भागने लगे। चारों ओर चीख पुकार मच गई। इसके बाद तेंदुआ हमारी नजरो से ओझल हुआ और जंगल की ओर चला गया। लोगों ने इस बाघ और तेंदुआ का रेस्क्यू कराए जाने की मांग वन विभाग से की है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें