शहडोल जिले में ब्यौहारी तहसील के सामने तेज रफ़्तार चार पहिया वाहन ने दो लोगों को ठोकर मार दी, जिसमें एक बुजुर्ग की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद वकीलों में गुस्सा फूट आया और वकील काफी संख्या में शहडोल रीवा मार्ग पर तहसील के सामने बैठकर धरना दिया। वकीलों की मांग थी कि तत्काल मार्ग पर स्पीड ब्रेकर बनवाया जाए। मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है, एसडीएम भी मौके पर पहुंच वकीलों से चर्चा कर रहे हैं।
जानकारी के अनुसार, तहसील कार्यालय के ठीक सामने एक तेज रफ़्तार चार पहिया वाहन ने साइकिल सवार एवं पैदल जा रहे एक बुजुर्ग को ठोकर मार दी, जिसमें बुजुर्ग की मौके पर मौत हो गई। घटना के बाद तहसील एवं कोट के वकील मौके पर इकट्ठा हो गए और धरने में बीच सड़क बैठ गए है। धरने में बैठे एक वकील ने बताया कि सड़क पर वाहनों की आवाजाही दिन-रात बनी रहती है। ब्यौहारी नगर में तहसील कार्यालय के साथ-साथ कई सारे कार्यालय सड़क पर हाइवे के बगल में मौजूद हैं और इस मार्ग पर एक भी स्पीड ब्रेकर नहीं है, जिसको लेकर हमारी मांग है कि तत्काल प्रशासन तहसील एवं कोट के साथ भीड़ भाड़ वाले क्षेत्र में ब्रेकर बनवाए।
यह भी पढ़ें: सीएम मोहन यादव ने उज्जैन को दी बड़ी सौगात, किसानों को मिलेगा सिंचाई के लिए पानी ही पानी
शहडोल-रीवा मुख्य मार्ग पर सड़क पर वकीलों का धरना एक घंटे से अधिक जारी था।जिससे शहडोल रीवा मार्ग पर वाहनों की लंबी कतारे लग गई हैं। वहीं प्रशासन ने सड़क निर्माण एजेंसी के अधिकारियों को मौके पर बुलवाकर तहसील के सामने ब्रेकर बनाने की बात कही है,और कार्य भी शुरू हो गया है, जिसके बाद वकीलों ने अपना विरोध खत्म किया।
यह भी पढ़ें: दर्दनाक सड़क हादसा, नवविवाहित युवक की मौत, परिवार सदमे में
पुलिस के अनुसार राम अवतार जायसवाल बुढ़वा के निवासी है।और वह तहसील जमीनी मामले को लेकर आए थे, तभी वह सड़क हादसे का शिकार हो गए जिससे उनकी मौके पर मौत हो गई। घटना के बाद नाराज वकीलों ने यह विरोध प्रदर्शन किया और स्पीड ब्रेकर की न्यायालय और तहसील के सामने बनाने की मांग रखी थी। ब्रेकर बनवाया जा रहा है मार्ग सुचारू रूप से शुरू हो गया है।