फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahdol News: शहडोल में रुक-रुक कर हो रही बारिश, कच्चा मकान गिरा, बाल बाल बचा परिवार

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल Updated Wed, 03 Sep 2025 05:43 PM IST

शहडोल जिले में रुक-रुक कर हो रही बारिश से नदी-नाले उफान में हैं, कहीं पुल तो कहीं घर धराशायी हो रहे हैं। सोहागपुर के वार्ड नंबर दो में बीती रात एक कच्चा मकान गिर जाने से घर में सो रहा परिवार बाल बाल बच गए। लेकिन घर में रखा सामान उसके नीचे दब गया जिससे काफी नुकसान हुआ है।

ये भी पढ़ें-  लगातार बारिश के बाद जिला मुख्यालय से टूटा कई गांवों का संपर्क, बाढ़ के पानी में पुल पार कर रहे लोग

सोहागपुर के वार्ड नंबर दो बारगाही मोहल्ले कि यह पूरी घटना है। जयनंदन एवं उनका परिवार इस घर में रहता है। यह घर बरसों पुराना बताया गया है। जय नंदन ने बताया कि यह घर रमेश बारगाही उनके दादा के नाम पर है। उन्होंने कहा कि बीती रात्रि हुई तेज बारिश से मकान की दीवार गिर गई जिससे ऊपर का हिस्सा नीचे आ गया। घटना बुधवार सुबह 4:00 बजे हुई। दीवार पर घर गिरने की आवाज सुन परिवार नींद से जागा और बाहर भागा। आस पड़ोस के लोगों को परिवार ने रात में जगा कर घर के अंदर रखा कुछ सामान बाहर निकाला और कुछ सामान अंदर ही दब गया है। परिवार का कहना है कि उनके पास अब रहने के लिए घर नहीं है। परिवार पूरा बे घर हो गया है। जयनंदन ने कहा वह अधिकारियों के पास जा कर मदद की गुहार लगाएंगे। शायद उन्हें मदद मिल सके। जय नंदन का कहना है कि उन्हें पीएम आवास योजना का भी लाभ नहीं मिला है।

जिले में रुक रुक कर हो रही बारिश से ब्यौहारी में मुक्तिधाम नाला पर बनी पुलिया भी टूट गई है। जिससे लोगों का आवागमन बंद हो गया है। प्रशासन अब उस पर वैकल्पिक व्यवस्था बनाने की तैयारी में जुटा है। बुधवार को एक बैठक कर इस पर निर्णय लिया जाएगा।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें