फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahdol News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणी, BJP कार्यकर्ताओं की शिकायत केस

Sat, 13 Sep 2025 02:35 PM IST
शहडोल ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल

सोशल मीडिया पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर की गई अभद्र टिप्पणी ने शहडोल में विवाद खड़ा कर दिया। मामला सामने आते ही भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में कोतवाली थाने पहुंचे और आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

जानकारी के अनुसार, शहडोल के वार्ड नंबर 22 निवासी सोहन गुप्ता ने फेसबुक पर पीएम मोदी के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। उनका कमेंट वायरल होते ही लोगों में आक्रोश फैल गया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने स्क्रीनशॉट के आधार पर पुलिस से शिकायत की और सख्त कदम उठाने की मांग की। कोतवाली पुलिस ने आरोपी सोहन गुप्ता के खिलाफ केस दर्ज किया है। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम भेजी गई है। जानकारी के अनुसार, गुप्ता न्यू बस स्टैंड मार्ग पर रहता है और उसकी किराना दुकान है।

ये भी पढ़ें:  कैसे चमकेगी नेता पुत्रों की राजनीति? भाजपा में बड़े पद मिलने पर रोक, इस्तीफे भी लिए, नई नीति का संदेश क्या

भाजपा कार्यकर्ताओं का विरोध
भाजपा कार्यकर्ताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री के खिलाफ इस तरह की अभद्र टिप्पणी से उनकी छवि धूमिल करने की कोशिश की गई है। पुलिस अधिकारियों ने भरोसा दिलाया है कि मामले की पूरी जांच होगी और दोषी पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़ें: कई साल से अफेयर, प्रेमी की बाहों में थी चार बच्चों की मां, बेटे ने पकड़ा; फिल्मी ड्रामे का वीडियो

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें