फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahdol News: अमलाई में फिर एक घर में सेंध लगाकर चोरी, पुरानी चोरी का नहीं हुआ अब तक खुलासा

Mon, 03 Mar 2025 12:48 PM IST
शहडोल ब्यूरो न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल

शहडोल जिले में हर दिन चोरी के मामले सामने आ रहे हैं, पुलिस कुछ मामलों पर खुलासा भी कर रही है लेकिन बड़ी चोरियों पर पुलिस चोरों को पकड़ने में नाकाम है। अब एक बार फिर अमलाई थाना क्षेत्र में सेंध लगा कर घर में चोरी की घटना हुईं है। जहां से नगद 5 हजार रुपए लेकर चोर फरार हो गए हैं।

जानकारी के अनुसार अमलाई थाना क्षेत्र के अमराडंडी के वार्ड नंबर 8 की रहने वाली महिला जानकी सिंह गोड ने पुलिस को बताया कि वह अपने एक रिश्तेदार के घर गई थी, और घर के दूसरे कमरे में उसकी बहू और परिवार सो रहा था। तभी बीती रात्रि जानकी के घर में सेंध मार कर चोर अंदर घुसा और कमरे में रखा नगद पांच हजार लेकर चोर फरार हो गया। आवाज सुनकर बहू व परिवार के लोग उठे तो दरवाजा बाहर से बंद था, इसके बाद मामले की जानकारी जानकी को दी गई, जानकारी लगने के बाद जानकी अपने रिश्तेदारों के साथ अपने घर पहुंची।और देखा तो उसके कमरे में सेंध लगा कर चोरी हो गईं थी।

मामले की शिकायत थाने में दर्ज करवाई गई पुलिस ने अज्ञात चोर के विरुद्ध मामला दर्ज किया। महिला ने बताया कि वह मजदूरी का काम करती है और किसी तरह से धीरे-धीरे कर वह इतनी रकम जोड़कर घर में रखी हुई थी, लेकिन वह चोरी हो गए है।

पुलिस ने मामले पर एफआईआर दर्ज कर घटनास्थल का जायजा लिया और कुछ संदेहियों से पूछताछ भी की है। थाना प्रभारी अमलाई जयप्रकाश शर्मा से जब इस संबंध में बात की गई तो उन्होंने कहा कि इस मामले पर आरोपी का पता चल गया है, जल्द ही मामले पर पुलिस खुलासा करेगी,चोरी का माल भी बरामद किया गया है। बीते दिनों अमलाई थाना क्षेत्र के नगर में इसी तरह की चोरी की घटना हुई थी जहां सेंध मार कर सोने चांदी के जेवरात व नगद 70 हजार चोरी हुए थे। जिसके चोर अब तक पुलिस की पकड़ से दूर हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें