फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahdol News: तेज बारिश और ओलावृष्टि से जनजीवन अस्त व्यस्त, आकाशीय बिजली गिरने से बालिका की मौत

Sat, 03 May 2025 05:12 PM IST
शहडोल ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल

शनिवार की सुबह शहडोल जिले में लोग गर्मी से बेहाल थे, लेकिन दोपहर में अचानक मौसम ने करवट लिया। करीब एक बजे के आसपास आसमान में घने बादल छाने लगे, जो कुछ ही समय में बूंदाबांदी में बदल गए। इसके बाद तेज बारिश और ओलावृष्टि ने लोगों का जनजीवन अस्तव्यस्त कर दिया। आधे घंटे से अधिक समय तक चलने वाली बारिश ने जहां गर्मी से राहत पहुंचाई, वहीं किसानों की चिंता को एक बार फिर बढ़ा दिया। तो वहीं आकाशीय बिजली गिरने से बालिका की मौत हो गई।

कृषि वैज्ञानिक डॉ. मृगेंद्र सिंह ने इस मौसम परिवर्तन पर चिंता जताते हुए कहा कि इस प्रकार की तेज बारिश और ओलावृष्टि आम की फसल के लिए बहुत नुकसानदायक हो सकती है। किसानों को सतर्क रहना चाहिए और अपनी फसलों का ध्यान रखना चाहिए। उनका कहना है कि अगर इसी तरह का मौसम बना रहा, तो कृषि उत्पादन पर गंभीर प्रभाव पड़ सकता है।

पढ़ें: वाहन चेकिंग के दौरान नकली नोटों के साथ पकड़ाया बदमाश, कलर प्रिंटर से घर पर छाप रहा था नकली नोट    

आकाशीय बिजली गिरने से बच्ची की मौत
इस बारिश के दौरान एक और दुखद घटना घटी। शहडोल के थाना सोहागपुर अंतर्गत सेमरिया गांव में आकाशीय बिजली गिरने से 12 वर्षीय नंदिनी बैगा की मृत्यु हो गई। पुलिस के अनुसार, नंदिनी अपने नाना-नानी के घर पर रह रही थी। जब बारिश शुरू हुई, तब वह घर के बाहर सूख रहे कपड़ों को उठाने गई, तभी अचानक आकाशीय बिजली गिर गई। इस घटना की जानकारी मिलते ही पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। गांव के पंच ने इस घटना पर दुख जताते हुए कहा, यह बेहद दुखदाई है। हमें सावधान रहना चाहिए, खासकर इस मौसम में। बच्चों को बाहर जाने से रोकना चाहिए।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें