फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahdol News: सड़क किनारे ट्रक में जा घुसी तेज रफ्तार वैन, पंचायत सचिव की मौके पर मौत

Mon, 02 Dec 2024 08:25 PM IST
शहडोल ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल

शहडोल जिले के ब्यौहारी थाना क्षेत्र के जोरा गांव में एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जिसमें पंचायत सचिव अमरेंद्र सिंह मरावी की मौके पर मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, वैन चालक ने तेज रफ्तार में ओमनी वैन को सड़क किनारे खड़े ट्रक से टक्कर मार दी। वैन का आधा हिस्सा ट्रक के पीछे घुस गया, जिससे सचिव की मौत हो गई। घटना सोमवार को उस समय हुई जब पंचायत सचिव अमरेंद्र सिंह मरावी अपने घर तिखवा जा रहे थे। उनका वाहन कनाडी से तिखवा की ओर जा रहा था, तभी जोरा गांव में यह हादसा हुआ। घटना के बाद, आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और सचिव को निकालने की कोशिश की, लेकिन वैन ट्रक के पीछे बुरी तरह फंसी हुई थी और सचिव की मौत हो चुकी थी। वैन चालक घटना के बाद से फरार है। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी अरुण पांडे ने बताया कि ट्रक चालक की लापरवाही सामने आ रही है और उसकी तलाश की जा रही है। पुलिस ने सचिव की मौत पर मर्ग कायम किया है और ट्रक चालक के खिलाफ अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू की है। इस हादसे ने क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ा दी है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें