फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahdol News: बहगढ़ खेल मैदान में बच्चे के साथ दिखी मादा भालू, देखने के लिए लग गई लोगों की भीड़, वीडियो वायरल

Fri, 14 Feb 2025 11:51 AM IST
शहडोल ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल

शहडोल जिले में जंगली जानवरों का आना-जाना आम हो गई है। क्योंकि, बांधवगढ़ और संजय गांधी टाइगर रिजर्व से शहडोल जिले की सीमा जुड़ी हुई है। इसी के चलते शुक्रवार को जैतपुर वन परिक्षेत्र के बहगढ़ गांव के खेल मैदान में एक नन्हे शावक के साथ मादा भालू मॉर्निंग वॉक करते हुए नजर आई, जिसके बाद लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई। लोगों ने इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया जो अब वायरल हो रहा है। 

जानकारी के अनुसार, शुक्रवार की सुबह करीब 7:00 बजे बहगढ़ गांव में मादा भालू अपने नन्हे शावक के साथ नजर आई। स्थानीय लोगों के अनुसार, भालू जिस स्थान पर दिखी, वह गांव का खेल मैदान है। सुबह का वक्त था, लोग खेतों की ओर जाने के लिए घरों से निकले, तभी उन्होंने भालू को देखा। कुछ देर में ही भालू को देखने के लिए गांव के लोग बड़ी संख्या में इकट्ठा हो गए। कुछ युवकों ने इस अनोखी मॉर्निंग वॉक को अपने मोबाइल कैमरे में कैद कर लिया। वीडियो में मादा भालू अपने नन्हे शावक के साथ नजर आ रही है। भालू के आसपास कई कुत्ते भी दिखाई दे रहे हैं। लेकिन, भालू ने अपनपे बच्चे को पीठ पर बैठाकर सुरक्षित रखा, ताकि कुत्तों उसे से कोई नुकसान न पहुंचा सकें।  स्थानीय लोगों ने भालू को देखकर तुरंत वन विभाग को सूचना दी। रेंजर जैतपुर राहुल सिकरवार ने बताया कि इस क्षेत्र में कई भालू विचरण करते हैं, यह आम बात है।

वन विभाग ने की सतर्कता बरतने की अपील
रेंजर राहुल सिकरवार ने बताया कि सुबह-सुबह कुछ लोगों ने भालू देखे जाने की जानकारी दी थी। वन विभाग की निगरानी में यह मादा भालू है। सूचना मिलने के बाद वन विभाग की टीम को मौके पर रवाना किया गया। टीम भालू को जंगल की ओर वापस भेजने का प्रयास कर रही है। आसपास के लोगों को सतर्क कर दिया गया है कि वे भालू से छेड़छाड़ न करें।

क्षेत्र में एक दर्जन से अधिक भालू
रेंजर सिकरवार ने बताया कि इस क्षेत्र में एक दर्जन से अधिक भालू विचरण करते हैं, जो वन विभाग की निगरानी में हैं। वन विभाग की टीम स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है, ताकि भालू और ग्रामीणों, दोनों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें