फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahdol News: मुख्यमंत्री के काफिले को काले झंडे दिखाने वाले 17 कांग्रेसियों पर केस, तीन जेल भेजे गए

Mon, 09 Feb 2026 11:45 AM IST
शहडोल ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल

एक दिवसीय दौरे पर रविवार को प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव धनपुरी पहुंचे थे। वे धनपुरी में बने वाटर पार्क के लोकार्पण कार्यक्रम में शामिल होने आए थे। कार्यक्रम स्थल से लगभग 200 मीटर पहले ही कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने काले झंडे दिखाकर विरोध प्रदर्शन किया। कुछ कार्यकर्ता मुख्यमंत्री के वाहन के सामने आ गए, जिससे काफिला कुछ देर के लिए रुक गया।

सुरक्षाकर्मियों और प्रशासन ने संभाला मोर्चा
सीएम के काफिले में तैनात सुरक्षाकर्मी तत्काल अपने वाहनों से उतरे और प्रदर्शनकारियों को हटाने का प्रयास किया, लेकिन वे पीछे हटने को तैयार नहीं थे। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मुर्दाबाद के नारे भी लगाए। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए कलेक्टर ने स्वयं मोर्चा संभाला और प्रदर्शनकारियों को हटाने के लिए सख्ती बरती। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

बीईओ कार्यालय के सामने भी हुआ विरोध
बताया जा रहा है कि इससे पहले कांग्रेस की जिला अध्यक्ष अपने लगभग 40 साथियों के साथ बीईओ कार्यालय बुढार के सामने भी विरोध प्रदर्शन कर रही थे। वहां भी काले झंडे दिखाने की कोशिश की गई, लेकिन पुलिस ने पहले ही उन्हें हिरासत में ले लिया था। इसके बावजूद कार्यक्रम स्थल के पास फिर से विरोध कर काफिला रोकने की कोशिश की गई।

ये भी पढ़ें- जिम संचालक माज छात्रा से दुष्कर्म और लव जिहाद में गिरफ्तार, मदद करने वाला हवलदार निलंबित

17 नामजद सहित अन्य पर गंभीर धाराओं में मामला दर्ज
बुढार पुलिस ने गोपालपुर तिराहे पर रास्ता रोककर शासकीय कार्य में बाधा उत्पन्न करने के आरोप में 17 नामजद सहित अन्य कांग्रेस कार्यकर्ताओं के खिलाफ मामला दर्ज किया है। यह कार्रवाई कोतवाली में पदस्थ एक एएसआई की शिकायत पर की गई। थाना प्रभारी बुढार विनय सिंह गहरवार ने बताया कि रास्ता रोककर शासकीय कार्य में बाधा डाली, जिस पर गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया गया है।

जिनके नाम इस प्रकार हैं शेख साजिद उर्फ शनि, निवासी सोहागपुर सत्यम प्रजापति, निवासी घरौला मोहल्ला शहडोल आशु चौधरी, निवासी घरौला मोहल्ला शहडोल सौरव सिंह उर्फ मन्नू, निवासी बुढार अंकित सिंह, निवासी धनपुरी अतिराज सिंह प्रदीप रावत, निवासी अमलाई मो. आरिफ उर्फ राजा अफरीदी, निवासी धनपुरी विक्की पटेल, निवासी अमलाई नीलम सिंह, निवासी अमलाई नेहा खान, निवासी कच्छी मोहल्ला धनपुरी नेहा खान की बहन रविकांत शर्मा, निवासी विक्रमपुर संतोष सिंह सेंगर, निवासी धनपुरी निक्की तिवारी मो. रियाज, निवासी धनपुरी बंटी महतो, निवासी धनपुरी शामिल है
तीन को भेजा गया जेल
पुलिस ने रविवार देर शाम तीन को जेल भेजा है जिसमें, शेख साजिद (26) निवासी सोहागपुर, आशु चौधरी (18) निवासी घरौला मोहल्ला शहडोल और सत्यम प्रजापति (18) निवासी घरौला मोहल्ला शहडोल को तहसील न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया। अन्य की तलाश जारी है। पुलिस का कहना है कि मामले में आगे भी कार्रवाई की जाएगी।

कांग्रेस जिला अध्यक्ष बोले- अपराध दर्ज हुआ तो करेंगे विरोध
काले झंडे दिखाने के मामले में दर्ज आपराधिक प्रकरण को लेकर जब कांग्रेस जिला अध्यक्ष अजय अवस्थी से चर्चा की गई तो उन्होंने कहा कि उन्हें अभी इस संबंध में कोई आधिकारिक जानकारी नहीं है। यदि वास्तव में कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर आपराधिक मामला दर्ज किया गया है तो यह गलत है। उन्होंने कहा कि विरोध लोकतांत्रिक अधिकार है और यदि बेवजह कार्रवाई की गई है तो कांग्रेस इसका विरोध करेगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें