फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahdol News: ऑपरेशन के बाद प्रसूता ने तोड़ा जिला अस्पताल में दम,परिजनों ने किया हंगामा; लापरवाही का लगा आरोप

Mon, 01 Sep 2025 07:05 PM IST
शहडोल ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल

शहडोल जिला अस्पताल के प्रसूति विभाग में एक प्रसूता महिला की लापरवाही से मौत का मामला सामने आया है। परिजनों ने डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा खड़ाकर दिया, जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने समझा बूझकर मामले को शांत कराया है। वीडियो में देख सकते हैं कि कैसे कमरे बाहर भीड़ खड़ी है। दोनों पक्षों के बीच बहस चल रही है। 

क्या ऑपरेशन के बाद बिगड़ी तबीयत?
अस्पताल चौकी पुलिस ने बताया कि नेहा नापित, पति राजा नापित (27) निवाशी सराई कापा बुढार की इस घटना में मौत हुई है। पुलिस के अनुसार, नेहा को प्रसव पीड़ा होने पर परिजन जिला अस्पताल लेकर एक दिन पहले पहुंचे थे, जहां उसका उपचार किया जा रहा था, रविवार शाम तकरीबन 5:00 बजे नेहा का अपरेशन हुआ। और उसने नवजात को जन्म दिया।प रिजनों का आरोप है कि ऑपरेशन होने के बाद ही नेहा की तबीयत बिगड़ने लगी थी, परिजन लगातार डॉक्टर से कह रहे थे कि उसे यहां से रेफर कर दिया जाए, लेकिन डॉक्टर उसे रेफर नहीं कर रहे थे।

ये भी पढ़ें- MP News: कृषि उपकरण की आड़ में चल रही अवैध हथियार फैक्ट्री का भंडाफोड़, मछली परिवार के गुर्गों से जुड़े तार

मौत के बाद परिजनों ने अस्पताल में काफी हंगामा किया
रात तकरीबन 11:00 बजे नेहा की तबीयत अधिक बिगड़ गई, जिसके बाद ड्यूटी में तैनात महिला डॉक्टर ने उसे सीपीआर दिया और कुछ देर बाद नेहा ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। मौत के बाद परिजनों ने अस्पताल में काफी हंगामा किया। हंगामा की जानकारी लगते ही अस्पताल चौकी की पुलिस मौके पर पहुंची और परिजनों को समझा बूझकर मामला शांत कराया है।

वहीं, परिजनों का आरोप है कि डॉक्टरों ने ऑपरेशन में कुछ लापरवाही की है,जिसकी वजह से नेहा की मौत हुई है। क्यों कि नेहा स्वस्थ थी, और वह हाई रिस्क में भी नहीं थी,नॉरमल कंडीशन में जिला अस्पताल में लेकर परिजनों नेहा को भर्ती कराया था। ऑपरेशन के बाद से ही उसकी तबीयत बिगड़ी और उसकी मौत हो गई है। परिजनों का कहना है कि अब बिना मां के बच्चा तड़प रहा है। डॉक्टरों की लापरवाही से एक बच्चा अनाथ हो गया है।

सिविल सर्जन ने आरोपों को नकारा
जिला अस्पताल की सिविल सर्जन डॉक्टर शिल्पी सराफ का कहना है कि प्रसव के बाद महिला की मौत हुई है, लेकिन इसमें कोई लापरवाही नहीं बरती गई है। परिजनों का आरोप निराधार हैं।

ये भी पढ़ें- Jabalpur Bank Dkaiti: पहले जेल में बने दोस्त, फिर बना बैंक डकैती का प्लान, अब मास्टरमाइंड ने उगले सारे राज




 

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें