फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahdol News: शासकीय कार्यालय में घुसा हिरण प्रजाति का जानवर, कर्मचारियों ने घेरकर पकड़ा; जानें सबकुछ

Thu, 24 Jul 2025 06:04 PM IST
शहडोल ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल

शहडोल जिले के डीपीसी कार्यालय में गुरुवार सुबह उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब कर्मचारियों ने ऑफिस का दरवाजा खोला और अंदर एक हिरण प्रजाति का जानवर घुसा हुआ पाया। जानवर को देखकर पहले तो कर्मचारी डर गए, लेकिन बाद में सावधानीपूर्वक उसे पहचानते हुए सभी ने मिलकर उसे पकड़ लिया। जानकारी के मुताबिक, यह जानवर घुटरी (हिरण की प्रजाति) था, जो संभवतः घायल अवस्था में किसी तरह कार्यालय के भीतर घुस आया था। कर्मचारियों ने उसे घेरकर पकड़ लिया और एक रस्सी से बांधकर सुरक्षित किया। इसके बाद तत्काल शहडोल वन विभाग को सूचना दी गई, लेकिन एक घंटे तक कोई अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा।

पढ़ें:  शिक्षक के खिलाफ छात्रों का फूटा गुस्सा, हटाने को लेकर कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन; किस बात पर नाराजगी? डीपीसी कार्यालय के एक कर्मचारी ने बताया कि जानवर के शरीर पर चोट के कई निशान हैं। "हमने वन विभाग को सूचित कर दिया है। जब अधिकारी पहुंचेंगे, तो हम जानवर को उनके सुपुर्द कर देंगे। घटना का वीडियो कुछ लोगों ने बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस संबंध में जब शहडोल रेंजर आर.एन. विश्वकर्मा से संपर्क करने की कोशिश की गई तो उनसे बात नहीं हो सकी। इस पूरे घटनाक्रम ने एक ओर जहां शासकीय दफ्तर में जंगली जानवर की घुसपैठ को लेकर सुरक्षा पर सवाल खड़े किए हैं, वहीं वन विभाग की सुस्ती पर भी सवालिया निशान लग गए हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें