फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahdol News: पेपर मिल से लकड़ी का छिलका लेकर भिलाई जा रहे मिनी ट्रक में लगी आग, वाहन जलकर खाक

Sun, 23 Feb 2025 06:58 PM IST
शहडोल ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल

चलते मिनी ट्रक में अचानक शॉर्ट-सर्किट से आग लग गई, आग ने पूरे ट्रक को अपने आगोश में ले लिया और मिनी ट्रक धू-धूकर जलकर राख हो गया है।

घटना खैरहा थाना क्षेत्र के करकटी गांव की है। जानकारी लगते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने दमकल कर्मियों को बुलाया, लेकिन जब तक आग विकराल रूप धारण कर चुकी थी, कड़ी मशक्कत के बाद आग को बुझाया गया लेकिन जब तक वाहन जल कर राख हो चुका था। ट्रक में लकड़ी का छिलका लोड था।

चालक ने बताया कि वाहन में लकड़ी का छिलका लोड कर वह पेपर मिल से भिलाई जा रहा था। तभी रास्ते में करकटी गांव के पास मिनी ट्रक में अचानक शॉर्ट सर्किट की वजह से इंजन में आग लग गई, समय रहते ही चालक ने उसे बुझाने की उतरकर कोशिश की, लेकिन चालक की कोशिश नाकाम रही। घटना देख स्थानीय लोगों ने मामले की जानकारी पुलिस की डायल हंड्रेड को दी, जानकारी लगने के बाद डायल 100 पुलिस के साथ थाना प्रभारी दिलीप सिंह अपने दलबल के साथ मौके पर पहुंचे, और दमकल कर्मियों को मामले की खबर दी गई।

धनपुरी का दमकल वाहन मौके पर पहुंचा जब तक आग विकराल रूप धारण कर चुकी थी, थाना प्रभारी दिलीप सिंह ने बताया कि मौके पर स्थानीय स्तर पर पुलिस व स्थानीय लोगों की मदद से आग को बुझाने की कोशिश की गई, लेकिन वाहन में लकड़ी का छिलका लोड होने से आग को बुझा पाना मुमकिन नहीं था। जब दमकल वाहन मौके पर पहुंचा तो उसने कड़ी मशक्कत के बाद आग को बुझाया है, लेकिन जब तक वाहन जलकर राख हो चुका है।

पुलिस के अनुसार मिनी ट्रक का चालक अशोक सिंह रायपुर का रहने वाला है, और वह पेपर मिल अमलाई से लकड़ी का छिलका लेकर भिलाई जा रहा था, तभी रास्ते में यह घटना घटी है। शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लगने की बात सामने आई है, चालक ने कूद कर अपनी जान बचाई है।पुलिस मामले की जांच कर रही है।  

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें