फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahdol News: कबाड़ माफिया पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, सोहागपुर में ट्रकों के छह इंजन का बड़ा जखीरा बरामद

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल Updated Tue, 17 Jun 2025 01:10 PM IST

सोहागपुर थाना क्षेत्र में बीती रात पुलिस ने महत्वपूर्ण कार्रवाई करते हुए एक ट्रक से ट्रकों के 6 इंजन, 20 कमानी पट्टे, गियर बॉक्स सहित अन्य वाहन के महंगे पार्ट्स जब्त किए हैं। पुलिस अधीक्षक रामजी श्रीवास्तव की स्पेशल टीम ने यह कार्रवाई की, जिसमें करीब 30 लाख रुपये मूल्य का मशरूका बरामद हुआ है। पुलिस के मुताबिक जब्त किए गए ट्रक का नंबर एमपी 18 जीए 3200 है और इसे गोरतरा निवासी 56 वर्षीय मुन्ना उर्फ यादवेन्द्र सराफ के पास से पकड़ा गया है। यह कार्रवाई तब की गई, जब पुलिस को सूचना मिली कि गोरतरा के पास एक ट्रक कबाड़ का खेप लेकर आ रहा है।

थाना प्रभारी भूपेंद्र मणि पांडे ने बताया कि इस मामले में हमने आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। जांच में पाया कि जब्त किए गए मशरूका की कीमत लगभग 30 लाख रुपये है। पुलिस ने कबाड़ के उद्देश्यों और इसकी गंतव्य के बारे में भी जांच शुरू कर दी है।

ये भी पढ़ें- कोतवाली पुलिस ने अवैध हथियार के साथ शातिर बदमाश किया गिरफ्तार, वाहन भी जब्त

पुलिस को उम्मीद है कि इस मामले में और भी आरोपी शामिल हो सकते हैं। हम यह पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि यह कबाड़ कहां से आया और इसकी बिक्री का नेटवर्क क्या है। यह संभव है कि कई और लोग इस गिरोह में शामिल हों सकते हैं। थाना प्रभारी ने कहा पुलिस अब यह जांच कर रही है कि ये वाहन के पार्ट्स किससे संबंधित हैं और क्या ये चोरी के हैं और कहां से चोरी हुई है।

शहडोल जिले के बुढार एवं सोहागपुर क्षेत्र के बाईपास एवं वार्ड नंबर 1 में कबाड़ के अवैध दुकानें लंबे समय से संचालित हैं। पुलिस ने समय-समय पर इन पर कार्रवाई की, लेकिन कबाड़ माफिया मानने को तैयार नहीं हैं।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें