फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Seoni News: एनएच 44 पर भीषण सड़क हादसा, खड़ी बस में ट्रक ने मारी टक्कर; एक की मौत व 15 घायल

Sun, 26 Jul 2026 02:32 PM IST
सिवनी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिवनी

मध्य प्रदेश के सिवनी राष्ट्रीय राजमार्ग-44 पर रविवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। लखनादौन थाना क्षेत्र के सिरमंगनी गांव के पास सड़क किनारे खड़ी एक यात्री बस को पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। इस भीषण दुर्घटना में एक यात्री की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 15 अन्य लोग घायल हुए हैं।

जानकारी के अनुसार, यह यात्री बस भोपाल से मंडला की ओर जा रही थी। सिरमंगनी गांव के पास किसी तकनीकी या अन्य कारण के चलते बस सड़क के किनारे रुकी हुई थी। इसी दौरान पीछे से आ रहे एक अनियंत्रित और तेज रफ्तार ट्रक के चालक ने वाहन पर से संतुलन खो दिया। ट्रक सीधे बस के पिछले हिस्से से जा टकराया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बस का पिछला हिस्सा और ट्रक का अगला केबिन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

इस दर्दनाक हादसे में कहानी क्षेत्र के निवासी 40 वर्षीय देवेंद्र पटेल की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही लखनादौन पुलिस, स्थानीय प्रशासन और आसपास के ग्रामीण तुरंत मौके पर पहुंचे। सभी घायलों को तुरंत लखनादौन के सिविल अस्पताल पहुंचाया गया।

डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद 5 गंभीर रूप से घायल यात्रियों को बेहतर इलाज के लिए जबलपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया है। शेष 10 घायलों का इलाज लखनादौन अस्पताल में ही चल रहा है। दुर्घटना के बाद एनएच-44 पर कुछ समय के लिए यातायात बाधित रहा, जिसे पुलिस ने क्रेन की मदद से क्षतिग्रस्त वाहनों को हटाकर सामान्य कराया।

ये भी पढ़ें- MP: मंदसौर में एमडी ड्रग्स फैक्ट्री पर पुलिस का बड़ा छापा, दो तस्कर गिरफ्तार; भारी मात्रा में केमिकल जब्त

लखनादौन थाना प्रभारी के.पी. धुर्वे ने बताया कि मृतक के शव को पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। शुरुआती जांच में दुर्घटना का मुख्य कारण ट्रक की अत्यधिक रफ्तार और चालक की लापरवाही को माना जा रहा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और हादसे के सही कारणों की विस्तृत जांच कर रही है। 
  बस एक्सीडेंट - फोटो : credit  

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें