सीहोर के मछली पुल रोड चौराहे पर खड़ी एक कार में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते कार आग का गोला बन गई। आग लगने से आसपास के लोगों में अफरा तफरी मच गई। गनीमत रही कि कार में आग लगने के कुछ देर पहले से कार सवार वाहन से उतरे थे। शहर के प्रमुख चौराहे पर इस तरह अचानक कार में आग की घटना ने लोगों को भयभीत कर दिया। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक आग ने पूरी कार को अपनी चपेट में ले लिया।
मछली पुल चौराहे पर के पास सड़क किनारे खड़ी कार देखते देखते आग का गोला बन गई। घटना रविवार रात की है। कार में आग इतनी भयंकर लगी कि कुछ ही मिनट में कार जलकर खाक हो गई। आग लगने की घटना से आसपास के लोगों में अफरा तफरी मच गई। प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो कार में आग लगने के कुछ देर बाद वाहन के एसी चैंबर फूटने की भी धमाके के साथ आवाज आई थी। बताया जाता है कि कार में आग लगने पर लोगों ने आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन वह सफल नहीं हुए। आग उग्र होती जा रही थी।
ये भी पढ़ें- गेहूं से भरा ट्रक लेकर भागा ड्राइवर निकला मोस्टवांटेड, 12 थानों में दर्ज हैं 30 से अधिक मामले
चौराहा और रहवासी क्षेत्र होने से बना था खतरा
जिस चौराहे पर कार में आग लगी, उस समय चौराहे पर स्थित दुकानें खुली हुई थीं। इससे आग फैलने का खतरा बना हुआ था। चूंकि कार में आग लगने पर एसी चैंबर फूटने की भी आवाज आई थी। इससे लोगों को डर सता रहा था। कहीं पेट्रोल टैंक नहीं फट जाए। जिससे आग पास के इलाकों में फैल सकती थी। हालांकि कार में आग लगने की लोगों ने फायर ब्रिगेड को सूचना दे दी थी। इसके चलते फायर ब्रिगेड की टीम कुछ ही समय बाद मौके पर पहुंच गई और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। घटना के समय कार के अंदर कोई मौजूद नहीं था, कार में आग लगने के कुछ समय पहले ही कार में सवार लोग वाहन से उतरकर किसी कार्य के लिए गए थे।इसके बाद अचानक ये हादसा हो गया।
ये भी पढ़ें- पूर्वजों की अनोखी परंपरा निभा रहा आदिवासी समाज, पांच दिनों तक जलाते हैं होली, नहीं जाते घर
शॉर्ट सर्किट होने की वजह आई सामने
प्रथमदृष्टया में शॉर्ट सर्किट होने की वजह से कार में आग लगने की बात सामने आई है। फायर ब्रिगेड कर्मचारियों ने बताया कि यदि आग बुझाने में कुछ और ज्यादा देर होती तो कार से भाग फैलने का खतरा बना हुआ था। रहवासी क्षेत्र होने के कारण बड़ा हादसा हो सकता था।